Last Updated:
Laddu Gopal Sewa Winter Rules: जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं, घर-घर में लड्डू गोपाल की सेवा-सजावट भी बदल जाती है. उत्तर भारत की सुबह की ठंड के बीच जब लोग उठकर आरती करते हैं, तो एक ही बात सबसे पहले ध्यान में आती है. आज गोपाल जी को कैसे गरमाहट दें? छोटा-सा स्वरूप, कोमल रूप, और माखन मिश्री के प्रिय बाल रूप के कारण शीतकालीन सेवा और भी नाजुक मानी जाती है. आइए जानते हैं ठंड में लड्डू गोपाल को कौन सा भोग लगाएं.
Laddu Gopal Sewa Winter Rules: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और अब पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष माह की शुरुआत भी हो चुकी है. जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं, घर-घर में लड्डू गोपाल की सेवा-सजावट भी बदल जाती है. धार्मिक ग्रंथों में इस पवित्र महीने का अत्यधिक महत्व बताया गया है, जिसे अगहन मास के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस माह में लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व है. इसी वजह से भक्त यह सोचकर भी भाव-विभोर हो जाते हैं कि कौन सा भोग लगाएं, कैसे स्नान कराएं और कैसे गोपाल जी को ठंड से बचाएं ताकि उनका मन प्रसन्न रहे. आइए जानते हैं ठंड में लड्डू गोपाल को कौन सा भोग लगाएं और किस तरह स्नान व सेवा करें….
ठंड में लड्डू गोपाल का भोग
सर्दियों के मौसम में लड्डू गोपाल को केसर और हल्दी वाला गर्म दूध, पंजीरी, तिल-गुड़ के लड्डू, गोंद के लड्डू, साग, मूंग दाल हलवा का भोग लगा सकते हैं. मान्यता है इससे लड्डू गोपाल को गर्माहट मिलती रहती है और वे सभी को आशीर्वाद भी देते हैं. भोग थाली में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें, इससे लड्डू गोपाल भोग को प्रसन्न होकर स्वीकार करते हैं. इसी तरह सुबह का स्नान भी सामान्य दिनों जैसा नहीं होता. ज्यादातर घरों में इस मौसम में ठंडे जल की बजाय गुनगुने जल या सिर्फ सुगंधित जल से अभिषेक किया जाता है, ताकि बाल स्वरूप को ठंड ना लगे.
भोग का मंत्र
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर॥ इस मंत्र का अर्थ है, हे गोविन्द! जो कुछ भी मेरे पास है, वह सब आपका ही दिया हुआ है, मैं इसे आपको समर्पित कर रहा हूं, कृपया इसे स्वीकार करें और प्रसन्न हों, इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा और प्रेम के साथ करें.
ठंड में लड्डू गोपाल के कपड़े
जिस तरह एक छोटे बच्चे का ध्यान रखा जाता है, वैसी ही कोमलता भक्त इन दिनों लड्डू गोपाल की सेवा में लाते हैं. नरम ऊनी वस्त्र, मुलायम शॉल, छोटे मोजे, गरम आसन और दीप के सामने बैठाकर हल्की धूप में सेवा करना, ये सब भक्तों के लिए सर्दियों में अनिवार्य बन जाता है. यही सीधी बात है कि भक्त उनकी सेवा में जितना प्रेम जोड़ते हैं, उतनी ही घर में शांति और सकारात्मकता महसूस होती है.
सर्दियों में लड्डू गोपाल का स्नान कैसे कराएं?
- सामान्य जल के स्थान पर गुनगुने जल का उपयोग.
- जल में गुलाब या केवड़ा की 2–3 बूंदें मिलाना.
- बहुत अधिक स्नान ना कराना, हल्के अभिषेक जैसा स्नान.
- स्नान के तुरंत बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे पोंछना.
- नजदीक दीपक या सौम्य धूप में 1–2 मिनट बैठाना.
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/thand-mein-laddu-gopal-ki-seva-karni-chahiye-laddu-gopal-ka-bhog-mantra-and-snan-ws-kl-9914268.html
