Home Astrology this sanyog in hand makes person fall in depression or madness how...

this sanyog in hand makes person fall in depression or madness how to be careful | hath mein depression ka Nishan | हाथ में डिप्रेशन या अवसाद के निशान

0
4


Last Updated:

Hath Mein Depression Ka Nishan: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का चंद्र पर्वत या मस्तिष्क रेखा दूषित होती है, उन लोगों के डिप्रेशन या अवसाद का शिकार होने की आशंका अधिक रहती है. कुछ लोगों में पागलपन और आत्महत्या करने तक की स्थिति बन जाती है. आइए जानते हैं कि हाथ में किन रेखाओं की वजह से डिप्रेशन और पागलपन की स्थिति बन सकती है.

Hath Mein Depression Ka Nishan: हाथ की रेखाओं से व्यक्ति की ​मानसिक स्थिति को जाना जा सकता है. यदि समय रहते आप अपने मानसिक सेहत के बारे में जान लें, तो अवसाद से बच सकते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों के हाथ में मास्तिष्क रेखा की ऐसी बनावट होती है कि वे लोग आवश्यकता से अधिक सोचते हैं. हर बात में शंका जाहिर करेंगे या स्वप्न लोक में रहेंगे. कई बार तो पागलपन की स्थिति भी बन सकती है. लगातार एक ही बात की चिंता मन में डर पैदा कर देता है. आइए जानते हैं कि हाथ में किन रेखाओं की वजह से डिप्रेशन और पागलपन की स्थिति बन सकती है.

हाथ में डिप्रेशन या अवसाद के निशान

हस्तरेखा विशेषज्ञ दर्शन पाठक के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो ऐसे लोगों में अवसाद के लक्षण देखे जा सकते हैं. चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. मन ​अस्थिर होता है तो व्यक्ति का मानसिक संतुलन खराब हो सकता है.

जब चंद्र पर्वत पर बड़ा क्रॉस का निशान होता है तो वे लोग बहुत सोचते हैं. छोटी बातों पर भी कई दिनों तक चिंता करते रह जाते हैं, चाहें वास्तविक जीवन में वैसी स्थितियां बनें या न बनें. वो कपोल कल्पित दुनिया मन में बना लेते हैं और उससे उनके मन में कई प्रकार की नकारात्मक भावनाएं जन्म लेने लगती हैं.

यदि चंद्र पर्वत पर छोटा क्रॉस का निशान है तो भी ऐसे लोग चिंता करते हैं. चंद्र पर्वत पर बड़े क्रॉस के साथ राहु रेखा भी मौजूद है तो ऐसे लोग डिप्रेशन या अवसाद के शिकार हो सकते हैं. ऐसे लोग आत्महत्या करने तक का ख्याल मन में लाने लगते हैं.

जिन लोगों के हाथ में मस्तिष्क रेखा फूली हुई या बहुत ही गहरी या गाढ़ी होती है, उन लोगों को दिमाग से जुड़ी परेशानियां आती हैं. उन लोगों की यादाश्त खराब हो सकती है. ऐसी मस्तिष्क रेखा से लोग काफी चिंतित होते हैं.

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में मस्तिष्क रेखा चंद्र पर्वत पर आ रही है या चंद्र पर्वत तक झुकी हुई है तो ऐसे लोग भी बहुत अधिक सोचते हैं. ये लोग कल्पनाओं की दुनिया में रहते हैं. ये लोग किसी भी बात को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं. इन लोगों में भावुकता भी बहुत देखी जाती है. ये लोग छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो जाते हैं. इन लोगों को अवसाद में जाने का खतरा रहता है.

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

हाथ में बनता है ऐसा अशुभ संयोग, तो आदमी हो जाता है डिप्रेशन का शिकार या पागल!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-this-sanyog-in-hand-makes-person-fall-in-depression-or-madness-how-to-be-careful-ws-ekl-9891842.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version