Home Astrology Tula Raashifal : तुला राशि वालों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है आज...

Tula Raashifal : तुला राशि वालों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है आज का दिन, कर सकते हैं यह उपाय

0
6



पूर्णिया के ज्योतिषी मनोत्पल झा कहते हैं कि 17 दिसंबर दिन मंगलवार तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत ही दुखदाई हो सकता है. इस दिन उन्हें अपनी परेशानियों को कम करने के लिए दान पुण्य करना चाहिए.

पंडित मनोत्पल झा कहते हैं कि हमारे हिंदुस्तान की लगभग आबादी 1.4 अरब है. ऐसे में इसमें लाखों लोग तुला राशि के होंगे. जबकि उन्होंने कहा ऐसे में कई लोग जुड़वा होते हैं उनकी राशि एक जरूर होती है लेकिन दोनों का कर्म भाव अलग-अलग होता है. उन्होंने कहा की इसका सुखद और सटीक परिणाम जन्म कुंडली पर आधारित होता है और इसकी गणना जन्म कुंडली देखकर ही की जाती है.

तुला राशि के स्वामी शुक्र का मंगल से रहता मिला जुला सामंजस्य
पूर्णिया के ज्योतिषी मनोत्पल झा ने बताया कि शुक्र के गोचर के अनुसार वर्तमान में शुक्र का गोचर मकर राशि पर मौजूद है और मकर राशि का स्वामी शनि है. वह शुक्र का अपना मित्र है. ऐसे में उन्होंने कहा ज्योतिष विद्या के मुताबिक मैत्री चक्रण के मुताबिक देखा जाए तो पांच तरह के मैत्री चक्रण होते हैं, जिसमें शुक्र का अपना मित्र बुध और शनि है. इसके साथ उनकी पूर्ण रूपेण मित्रता रहती है जिससे उन्हें लाभ होता है. वहीं मंगल और बृहस्पति के साथ उसके मध्यम सामंजस है, जिससे उसका परिणाम मिला जुला होता है. इस राशि के जातक को परिवार और प्यार में भी अनबन होने की संभावना है. बनते बनते काम रुक जाएंगे. पढाई से लेकर व्यापार पर असर पड़ेगा. जबकि उन्होंने कहा कि शुक्र की शत्रुता सूर्य और चंद्रमा के साथ है. इस दिन उन्हें अधिक मुश्किलें होगी.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय…
पूर्णिया के ज्योतिष मनोत्पल झा कहते हैं कि 17 दिसंबर मंगलवार दिन का समय तुला राशि के जातकों के लिए मैत्री चक्र के आधार पर मंगल के साथ शुक्र का सामंजस यानी मिला जुला असर रहेगा. वहीं उन्होंने कहा की अगर आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है तो आपको कुछ दान पुण्य करना होगा. आपको अपने राशि के स्वामी शुक्र से संबंधित दान करने होंगे. उजला वस्त्र का दान करें, गरीबों को दवाई का दान करें किसी गरीब निर्धन को भोजन कराएं, हो सके तो आप सफेद कलर का कपड़ा पहनें और सफेद कलर का कपड़ा का दान करें, जिससे आपके दिन की मुश्किलें कम होंगी.

FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 09:43 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-libra-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-can-be-stressful-day-local18-8900025.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version