Last Updated:
Tula Rashifal: आज तुला राशि के जातकों का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी भी रिश्तेदार के द्वारा अनावश्यक तनाव उत्पन्न किया जा सकता है, जिससे आपकी परेशानी …और पढ़ें
तुला राशि
पूर्णिया:- तुला राशि वाले जातकों के लिए 20 मार्च गुरुवार यानी आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा, लेकिन मन में बेचैनी ज्यादा होने की वजह से अशांति और बाधाएं उत्पन्न होंगी. करियर और पिता को लेकर चिंता बढ़ेगी. कुल मिलाकर आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिला जुला रहने की संभावना है.
रिश्तेदारों का मिलेगा सहयोग
आज तुला राशि वालों को रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी भी रिश्तेदार के द्वारा अनावश्यक तनाव उत्पन्न किया जा सकता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ेगी. वहीं आज मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. कुछ नई वस्तु की खरीदारी परिवार के साथ करना लाभ दायक होगा. वहीं अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए अच्छा दिन है. आज आपको अपनी कमियों का भी पता चलेगा, जिसे जानकर आप उसे सुधारेंगे और आपकी उन्नति होगी. वहीं आज अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे. दांपत्य जीवन के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा.
आज प्रेमिका से मिलेगा प्यार
आज तुला राशि वाले जातकों को अपने पार्टनर से प्यार मिलेगा. वहीं भाग्य निर्माण के लिए आपको अवसर प्राप्त होंगे. आज कार्य क्षेत्र में आपको सीनियर लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य स्थान में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. ऑफिस में तनाव भी हो सकता है, थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
आज के दिन करें ये उपाय
आज तुला राशि के जातकों को केसर का तिलक लगाना चाहिए. घर से निकलते समय केसर का तिलक लगाएं. हनुमान जी का विशेष पूजन करें और अपने साथ पीला रुमाल रखें या पीले वस्त्र धारण करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-libra-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-be-careful-with-your-relatives-today-local18-9112773.html
