Home Astrology Vastu Tips: घर में लगाएं मोर की ये मूर्ति कभी नहीं रहेगी...

Vastu Tips: घर में लगाएं मोर की ये मूर्ति कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी, किस्मत भी खूब चमकेगी

0
7


Last Updated:

Vastu Tips: मोर की मूर्ति को घर में सही दिशा और स्थान पर लगाने से कई वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में मोर की मूर्ति लगाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए.

घर में लगाएं मोर की ये मूर्ति कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी, किस्मत भी चमकेगी

घर की किस दिशा में लगाएं मोर की मूर्ति.

हाइलाइट्स

  • मोर की मूर्ति घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • मोर की मूर्ति पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है.
  • धातु की मोर की मूर्ति घर में समृद्धि लाती है.

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में मोर को एक पवित्र पक्षी माना जाता है. यह सुंदरता, शान और समृद्धि का प्रतीक होता है. वास्तु शास्त्र में भी मोर का विशेष महत्व है. घर में मोर की मूर्ति या पंख लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं. मोर की किस तरह की मूर्ति घर पर रखना शुभ होता है इस बारे में जानकारी दे रहे हैं वास्तुशास्त्री अनिल शर्मा.

धातु की मूर्ति: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीतल, तांबा या चांदी से बनी मोर की मूर्ति लगाना शुभ होता है. ये धातुएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में समृद्धि लाती हैं.

मूर्ति का आकार: घर के लिए बहुत बड़ी या बहुत छोटी मोर की मूर्ति शुभ नहीं मानी जाती है. मध्यम आकार की मूर्ति जो घर के अनुपात में हो सबसे अच्छी मानी जाती है.

मूर्ति की दिशा: मोर की मूर्ति को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है. इस दिशा में मूर्ति लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर होते हैं.

मूर्ति का स्थान: मोर की मूर्ति को लिविंग रूम, बेडरूम या पूजा घर में लगाया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि मूर्ति को ऐसी जगह पर न लगाएं जहां लोगों का बार-बार आना-जाना हो. इससे मूर्ति की ऊर्जा कम हो सकती है.

मूर्ति की स्थिति: मोर की मूर्ति को हमेशा ऐसी जगह पर लगाएं जहां से वह आसानी से दिखाई दे. मूर्ति को किसी बंद जगह या कोने में न लगाएं.

पंखों वाली मूर्ति: घर में पंखों वाली मोर की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है. यह मूर्ति सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है.

जोड़े वाली मूर्ति: अगर आप दांपत्य जीवन में मधुरता लाना चाहते हैं तो घर में जोड़े वाली मोर की मूर्ति लगाना शुभ होता है. यह मूर्ति पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाती है.

मोर की मूर्ति को घर में सही दिशा और स्थान पर लगाने से कई वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए घर में मोर की मूर्ति लगाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति लाना चाहते हैं तो मोर की मूर्ति को जरूर लगाएं. यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.

homeastro

घर में लगाएं मोर की ये मूर्ति कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी, किस्मत भी चमकेगी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-vastu-tips-for-placing-peacock-statue-at-home-direction-and-location-9027512.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version