Home Astrology Vastu Tips: दूसरों के घर से भूलकर भी न लेकर आएं ये...

Vastu Tips: दूसरों के घर से भूलकर भी न लेकर आएं ये 6 चीजें, कंगाल हो जाएगा हंसता-खेलता परिवार!

0
7


Last Updated:

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, जबकि कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें दूसरों के घर से लाना अशुभ माना…और पढ़ें

दूसरों के घर से भूलकर भी न लेकर आएं ये 6 चीजें, कंगाल हो जाएगा परिवार!

हमें कौन सी चीजें दूसरो के घर से नहीं लानी चाहिए

हाइलाइट्स

  • दूसरों के घर से पुराना फर्नीचर न लाएं.
  • दूसरों के घर से चप्पल या जूते न लाएं.
  • दूसरों के घर से खाली बर्तन न लाएं.

Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में की गई गलतियां हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. कई बार हम अनजाने में दूसरों के घर से ऐसी चीजें ले आते हैं, जो हमारे परिवार की खुशियों को छीन लेती हैं और बर्बादी का कारण बनती हैं. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अनिल कुमार शर्मा उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो हमें दूसरों के घर से नहीं लानी चाहिए, इससे वास्तु दोष लगता है. ये चीजें आर्थिक तंगी, बीमारी और कलह बढ़ती है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.

पुराना फर्नीचर
किसी अन्य व्यक्ति का पुराना फर्नीचर अपने घर में लाना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे परिवार की खुशियां छिन सकती हैं और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

चप्पल या जूते
दूसरों के घर से चप्पल या जूते लाना अशुभ होता है. चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ समेटकर लाती है, जिससे शनि दोष लगता है. यह आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है. नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले पैरों के जरिए शरीर में प्रवेश करती है.

ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नहीं जा पा रहे हैं कैंची धाम? घर बैठे नीम करौली बाबा के पास लगाएं अर्जी, हर मनोकामना होगी पूरी!

खाली बर्तन
खाली बर्तन, जैसे कटोरी, गिलास या थाली, दूसरों के घर से लाना दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में गरीबी और धन की कमी हो सकती है.

सुई या सिलाई का सामान
दूसरों के घर से सुई या सिलाई का सामान लेना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में अशांति पैदा करता है. इससे परिवार की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

लोहे का सामान
लोहे का संबंध शनि देव से होता है. दूसरों के घर से लोहे का सामान लाना शनि दोष को बढ़ाता है, जिससे घर में कलह और आर्थिक संकट उत्पन्न होता है.

ये भी पढ़ें- Astro Tips: बेहतर नौकरी और करियर चाहिए तो अपनाएं ये अचूक उपाय, कामयाबी चूमेगी कदम!

छाता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों के घर से छाता लाना बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति के ग्रहों की स्थिति खराब हो जाती है और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. अगर भूलवश आपने किसी का छाता अपने घर ले भी लिया है, तो इसे घर के अंदर न लाएं. इस्तेमाल के बाद इसे तुरंत वापस कर दें.

homeastro

दूसरों के घर से भूलकर भी न लेकर आएं ये 6 चीजें, कंगाल हो जाएगा परिवार!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-avoid-bringing-these-items-from-others-homes-to-prevent-vastu-dosh-dusron-k-ghar-se-na-layein-y-chezein-9104099.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version