Last Updated:
अगर वास्तु के अनुसार, आप बच्चों के कमरे को सजा लेते हैं, तो बच्चों को शिक्षा और उनके करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है. उनका मन एकाग्र रहता है. इससे आपका बच्चा पढ़ाई में मन लगाने लगेगा. वे आसमान की ऊंचाइयों को छू…और पढ़ें
बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन, तुरंत करके देखें ये 4 बदलाव, मिलेगी सफलता
Vastu Tips For Study Room: वास्तुशास्त्र में दिशाओं, रंगों और सामान का सही जगह होना बहुत जरुरी होता है. क्योंकि गलत जगह रखा सामान घर के वातावरण में नकारात्मक प्रभाव डालता है. ऐसे में बच्चों के कमरे का वास्तु किस तरह होना चाहिए, जिससे की पढ़ाई में उनका मन लगा रहे और उन्हें पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के भी काम आता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रूम न सिर्फ बच्चों को पढाई में चीजों को समझने और याद करने की क्षमता में इजाफा कर सकता है, बल्कि यह एक ऐसा वातावरण भी तैयार करता है जिसमें बच्चे के लिए पढ़ाई बोझ नहीं बल्कि इंट्रेस्टिंग बन जाती है. तो आइए ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी से जानते है बच्चों का स्टडी रूम किस तरह बनाया जाना चाहिए.
इस दिशा में रखें बच्चे का कमरा
वास्तु के अनुसार बच्चे का कमरा हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रहना चाहिए. क्योंकि यह दिशा उत्तम मानी जाती है. अगर आप इस दिशा में बच्चों का कमरा रखते हैं तो इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और उनमें पढ़ाई के प्रति समर्पण भाव आता है. इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के कमरे की खिड़की या तो पूर्व या उत्तर दिशा में हो, जिससे कि सूर्य का प्रकाश कमरे में प्रवेश कर सके.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: महाभारत में स्वयं श्रीकृष्ण ने बताए हैं वास्तु के 5 नियम, आज ही अपनाएं, बदल सकती है किस्मत
इस दिशा में रखें बच्चों का बिस्तर
बच्चों का बिस्तर लगाते समय ध्यान रखें कि वो कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगें. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चों के बिस्तर के सामने दरवाजा ना हो. क्योंकि दरवाजे के सामने बच्चों का बेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता है. वहीं जब बच्चे सोएं तो उनका सर पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ रहे. इससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है.
इस दिशा में रखएं स्टडी टेबल
वास्तुशास्त्र के अनुसार, बच्चों की स्टडी टेबल हमेशा उत्तर-पूर्व कोने में लगाना चाहिए. इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगा रहता है और उसे सफलता भी मिलती है. बता दें कि बच्चों की किताबें भी इसी कोने में रखना अच्छा माना जाता है.
बच्चों के कमरे की दीवारों को दें ये रंग
वास्तुशास्त्र के अनुसार, बच्चों की दिवारों का रंग हमेशा पीला, हरा या आसमानी नीले रंग का होना चाहिए. क्योंकि अगर आप कोई डार्क रंग दिवारों पर करवाते हैं तो इससे बच्चे के उपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
January 18, 2025, 13:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/vastu-tips-for-study-room-try-these-4-changes-in-kids-room-child-will-get-success-in-hindi-8950050.html
