Home Astrology Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज पार्टनर से कह दें दिल की...

Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज पार्टनर से कह दें दिल की बात, आ जाएगी खुशखबरी, बिजनेस में भी होगा तगड़ा मुनाफा

0
7


Last Updated:

Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज 19 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. आज व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे है. आज आप अपने पार्टनर से शादी की बात भी रख सकतें…और पढ़ें

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 19 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग बन रहा है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए हर तरह से बेहद खास है. आइये जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज 19 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. आज व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आज धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा और लव लाइफ में भी लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर ब्रेक लग सकती है. इसके साथ ही करियर में भी सफलता मिलेगी.

अपने पार्टनर को दें समय

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा होगा.आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक जगह या रेस्टोरेंट में समय व्यतीत कर सकते हैं. इसके अलावा आज आप अपने रिश्ते को आगे बढाते हुए अपने पार्टनर से शादी की बात भी रख सकतें हैं.

नौकरी और बिजनेस के लिहाज से अच्छा समय
इसके अलावा करियर के लिहाज से देखा जाए तो आज वृषभ राशि वालो को ऑफिस में अपने बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. वहीं, यदि आप बिजनेस करते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपको कहीं से अचानक रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा आज आपके बिजनेस म रुके हुए काम भी पूरे होंगे.

होगी यश की प्राप्ति

आज आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग ऑरेंज है. आज के दिन आप भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र का दान करें इससे आपको यश की प्राप्ति होगी.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज पार्टनर से कह दें दिल की बात, आ जाएगी खुशखबरी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashi-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-increase-business-chances-marriage-with-partner-local18-8969741.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version