Home Astrology Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज हल्दी से जुड़ा करें ये काम,...

Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज हल्दी से जुड़ा करें ये काम, अचानक मिल सकता है धन, लव लाइफ हो जाएगी रोमांटिक

0
8


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Vrishabh Rashi: काशी के पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 23 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के जीवन के लिए थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों ही जगह बहुत धैर्य रखने की जरूर…और पढ़ें

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 23 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन विशाखा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 23 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों को जीवन में थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों ही जगह बहुत धैर्य रखने की जरूरत है. वरना आपके जीवन में इससे तनाव बढ़ सकता है.

बात विवाद से बचें

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में फिजूल में किसी से बात विवाद न करें. इसके अलावा आज आपको मेहनत ज्यादा करना होगा और आपके मेहनत के हिसाब से आपको फल नहीं मिलेगा. आज आपको अपने खर्चे पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है. नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है.

लव लाइफ में रहेगी खुशहाली

वहीं, बात आज आपके लव लाइफ की करें तो आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लांग ड्राइव पर जा सकतें हैं. इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ रेस्टोरेंट या होटल में डिनर भी कर सकतें है. इससे आपके लव लाइफ में खुशहाली आएगी.

बिजनेस में होगा फायदा

यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा होगा. आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें. वरना इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है.

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग पीला है. आज के दिन आप एक लोटे में हल्दी डालकर यदि केले के जड़ में चढ़ाते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें. वरना आपके पैसे फंस सकतें है.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज हल्दी से जुड़ा करें ये उपाय, अचानक मिल सकता है धन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashi-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-joy-love-life-dispute-in-job-local18-8979213.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version