Last Updated:
Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर का पहला सप्ताह मेष और मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा तो वृषभ राशि वालों के लिए शुभ. मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा. वृषभ राशि वाले अगर लंबे समय से जमीन-मकान खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर या असमंजस की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला ना लें. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 1 से 7 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
दिसंबर का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके काम तेजी से आगे बढ़ते दिखाई देंगे, वहीं उत्तरार्ध में काम से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगी. इस सप्ताह आपको अक्सर ऐसा लगेगा जैसे चीज़ें पीछे छूट रही हैं. आपके लोग भी आपको कई बातों के लिए डांटते नजर आएंगे. मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा. चूंकि सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको काम में सफलता मिलने की अधिक संभावना है, इसलिए इस दौरान पूरी लगन के साथ अपने नियोजित कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विरोधी समझौते का प्रस्ताव दे सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान बाजार में फंसे पैसे निकालने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा वर्ग पर इस दौरान काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग ना मिलने से मन व्यथित रहेगा. अविवाहित लोग विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
दिसंबर का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आपको धन, विलासिता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर किसी विशेष कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है, या आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य-उत्तरदायित्व मिल सकता है. दिसंबर के पहले सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की ट्रांसफर की बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है. इस सप्ताह आप आर्थिक निर्णय बहुत सोच-समझकर लेते नजर आएंगे. अगर आप लंबे समय से जमीन-मकान खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़ी चीज़ों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा. इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांस करने के कई मौके मिलेंगे. आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
मिथुन राशि वालों को दिसंबर के पहले सप्ताह में कोई भी बड़ा फैसला लेते समय दिल के साथ-साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर या असमंजस की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला ना लें. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उन लोगों से बहुत सावधान रहने की ज़रूरत होगी जो आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है. लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित नज़र आएंगे. लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करेंगे. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. आपका जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नजर आएगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-mesh-vrishabh-mithun-zodiac-sign-saptahik-rashifal-1-to-7-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9916046.html
