Home Astrology Weekly horoscope 1 to 7 December 2025 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik...

Weekly horoscope 1 to 7 December 2025 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik rashifal 1 to 7 December 2025 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि

0
2


Last Updated:

Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर का पहला सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है तो मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह नियोजित कार्यों में रुकावट आने और उनके समय पर पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे. कुंभ राशि वाले बेहतर प्रदर्शन करके मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएंगे लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं. मीन वालों की इस सप्ताह भूमि, भवन और वाहन सुख की इच्छा पूरी हो सकती है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 1 से 7 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025

दिसंबर का पहला सप्ताह मकर राशि वालों के लिए मध्यम परिणाम देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के पास काम की अधिकता रह सकती है. इस दौरान आपको दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. कामकाजी महिलाओं को काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पाएंगी कि आपका पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ ठीक नहीं चल रहा है. इस दौरान कई लोगों से आपकी बातों को लेकर अनबन हो सकती है. नियोजित कार्यों में रुकावट आने और उनके समय पर पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे. अगर आप विदेश में अपने करियर या व्यवसाय के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं. सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा के दौरान अपने सामान और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखें. लव पार्टनर के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए उसकी भावनाओं को नजरअंदाज ना करें. वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए विवाहेतर संबंधों से दूर रहें और अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025

कुंभ राशि के वालों को दिसंबर के पहले सप्ताह कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य और अहंकार का त्याग कर पूरी लगन से काम करना होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रफेशनल लाइफ में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर कर पाएंगे. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने और जीवन में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें. अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आपको मनचाहा पद या ज़िम्मेदारी पाने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में, सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों की खरीदारी में अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने से आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. हालांकि, परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा. इस दौरान वे बेहतर प्रदर्शन करके मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएंगे. लव लाइफ में सावधानी बरतें और अनावश्यक दिखावे से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025

मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस पूरे सप्ताह आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, हालाँकि धीमी गति से. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी नई योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इस दौरान सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी और उनकी मदद से पुरानी समस्याओं का समाधान पाकर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. भूमि, भवन और वाहन सुख की इच्छा पूरी हो सकती है. आजीविका और रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में रोज़गार से जुड़ी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. उनकी आय के नए स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. अविवाहित लोग विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे. लव लाइफ में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी, अंतरंग संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करने से आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

About the Author

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-makar-kumbh-meen-zodiac-sign-saptahik-rashifal-1-to-7-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9916051.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version