Last Updated:
Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह लाभकारी रहने वाला है तो वृश्चिक और धन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी. तुला राशि वालों को इस सप्ताह मनचाही नौकरी मिल सकती है और धार्मिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह तन और मन को मज़बूत बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए उपयुक्त रहेगा. वहीं धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में विरोधी इस सप्ताह सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 1 से 7 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
दिसंबर का पहला सप्ताह तुला राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है. इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अचानक कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी या पद मिल सकता है. आपके सोचे हुए कार्य समय पर और बेहतर तरीके से पूरे होते नज़र आएंगे. जिससे आपके अंदर अद्भुत उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप धार्मिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे. इस दौरान आपको अपने गुरु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. परिवार के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा. संतान की विशेष सफलता या किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस सप्ताह आप बिजनेस की नई रूपरेखा बना सकते हैं. बाज़ार में फंसा हुआ पैसा निकलेगा. व्यापार में लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और बिजनेस को आगे बढ़ाने का सपना पूरा होता नज़र आएगा. तुला राशि वालों को दिसंबर के पहले सप्ताह गलत आदतों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के उभरने से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपका मन एक जगह स्थिर नहीं रहेगा. आप हर पल अपने इरादे बदलते नजर आएंगे. अगर आप अपने मन की चंचलता पर काबू नहीं रख पाए, तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए, जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय ना लें और किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से जुट जाएं. इस सप्ताह अपने तन और मन को मज़बूत बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए उपयुक्त रहेगा. सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में थोड़ा सुकून भरा हो सकता है. इस दौरान आप अपने करियर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर और सीनियर दोनों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी. लव लाइफ मजबूत होगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. इस सप्ताह आपको अपने करियर या व्यवसाय में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसायियों को बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है. कई बार आप हताश होकर अपने बिजनेस में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के काम या ज़िम्मेदारियों में अचानक कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी चिंता का एक बड़ा कारण बन सकते हैं. इस दौरान आपको करियर और जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान बहुत धैर्य और विवेक से खोजना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. परिवार के सदस्यों का सहयोग अपेक्षाकृत अधिक मिलेगा. इस सप्ताह आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. लव पार्टनर के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. जीवन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते समय आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-tula-vrishchik-dhanu-zodiac-sign-saptahik-rashifal-1-to-7-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9916050.html
