Sindoor Lagane ke Niyam: हर सुहागिन महिला का पहला व मुख्य श्रृंगार उसका सिंदूर होता है. महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं. माना जाता है कि इससे उनके पति की आयु लंबी होती है. हालांकि आजकल के फैशन के दौर में कई महिलाएं सिंदूर को अपने तरीके से लगाने लगी हैं. लेकिन आपको बता दें कि शास्त्रों में सिंदूर को लेकर कई नियम बताए गए हैं.
दरअसल, मान्यताओं के अनुसार जो स्त्री अपन मांग में सिंदूर लगाती है उसके पति की आयु लंबी होती है व उनके बीच सामंजस्य भी बना रहता है. तो आइए जानते हैं सिंदूर लगाते समय महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. जिससे आपके वैवाहिक जीवन में आपसी संबंध बने रहें व पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम व मिठास बनी रहे.
इस दिशा में होना चाहिए मुख
वास्तु के अनुसार,उत्तर व पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है. इसलिए जब भी आप सिंदूर लगाएं तो हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ मुख करके लगाएं. ऐसा करने से आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है व आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि कभी भी सिंदूर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके नहीं लगाना चाहिए.
सिंदूर लगाने के लिए रखें चांदी के सिक्के
आप अपनी सिंदूरदानी में एक चांदी का सिक्का रखें व इस सिक्के से अपनी मांग में सिंदूर लगाएं. कई जगहों पर शादी में दुल्हा दुल्हन की मांग में चांदी के सिक्के से ही मांग भरते हैं. दरअसल, इसके पीछे का कारण है कि जब भी महिलाओं की मांग चांदी के सिक्के से भरी जाती है तो देवी लक्ष्मी व मां पार्वती का आशीर्वाद उनपर बना रहता है. साथ ही घर में बरकत आती है.
सिंदूर लगाने के बाद सबसे पहले देखें इनका चेहरा
माना जाता है कि सिंदूर लगाने के बाद महिलाओं को सबसे पहले अपने पति का चेहरा देखना चाहिए. इससे आपके प्रति पति के मन में प्रेम बढ़ता है और आपसी प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ती है. वहीं अगर आपके पति कहीं बाहर काम से गए हैं तो ऐसे में आप पति की तस्वीर भी देख सकती हैं.
इस दिन भूलकर भी ना लगाएं सिंदूर
मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को मंगलवार के दिन अपनी मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं. इसके अलावा पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने माता सीता का सिंदूर अपने पूरे शरीर पर लगा लिया था. तभी से मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर अर्पित किया जाता है.
सोमवार के दिन ना करें ये काम
माना जाता है कि सोमवार के दिन कभी भी महिलाओं को सिर से स्नान नहीं करना चाहिए. क्योंकि सिर से स्नान करने पर सिंदूर धूल जाता है और ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता. कई लोगों का मानना है कि जिन महिलाओं की पहली संतान पुत्र हो वे अगर सोमवार के दिन सिंदूर धोकर स्नान करती हैं तो ऐसे में उनके पति और संतान दोनों के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं.
FIRST PUBLISHED : December 20, 2024, 12:34 IST
