PM मोदी-ट्रंप का क्या कहता है सिग्नेचर, झलकता है व्यक्तित्व और भारत का भविष्य
Astrologer Jai Madaan ने PM मोदी और Donald Trump के सिग्नेचर के ज़रिये भविष्य के बड़े संकेत बताए. क्या कहती है ज्योतिष और सिग्नेचर एनालिसिस? धार्मिक परंपराओं में सीधे-सीधे सिग्नेचर का उल्लेख कम मिलता है, लेकिन हस्ताक्षर को व्यक्ति की ऊर्जा, संकल्प और संस्कार से जोड़कर देखा जाता है. इसे आधुनिक जीवन में हस्तरेखा, मंत्र-संकल्प और कर्म की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है. धर्म में कहा गया है कि हर कर्म का फल मिलता है. हस्ताक्षर करके किया गया कार्य जिम्मेदारी और कर्मफल से जुड़ता है. सिग्नेचर व्यक्ति की पहचान है, आध्यात्मिक रूप से यह अहंकार नहीं, आत्म-स्वीकृति का संकेत माना जाता है.
