Home Dharma Akshaya Tritiya 2025 What to Donate and Buy Based on Zodiac ।...

Akshaya Tritiya 2025 What to Donate and Buy Based on Zodiac । जानिए, अक्षय तृतीया पर 12 राशियों के लिए कौन सा दान और खरीदारी है शुभ

0


Akshaya Tritiya 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक मानी जाती है. 2025 में यह तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी. पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन को अक्षय संपत्ति और कभी खत्म न होने वाले धन का प्रतीक माना जाता है. अक्षय तृतीया हिंदू पंचांग के अनुसार एक बेहद शुभ तिथि मानी जाती है.

इसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है, जिसका अर्थ है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए विशेष रूप से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती. शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया दान अक्षय फल देता है. ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से जानेंगे अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार क्या दान और खरीदारी करें, जिससे आपको इस दिन का पूर्ण फल प्राप्त हो.

मेष राशि (Aries)

दान करें: हरी वस्तुएं, जैसे मूंग, हरे वस्त्र, या हरी सब्ज़ियां.

खरीदें: सोने से जुड़ी वस्तुएं, तांबे का सामान.

लाभ: स्वास्थ्य में सुधार, कर्ज़ से मुक्ति, धन में वृद्धि, विरोधियों पर नियंत्रण, मन में सकारात्मकता.

वृषभ राशि (Taurus)

दान करें: पीली वस्तुएं, जैसे हल्दी, पीले वस्त्र, या पीला अनाज.

खरीदें: चांदी की वस्तुएं, जैसे बर्तन या सिक्के.

लाभ: धन लाभ, मानसिक शांति, पारिवारिक सुख में वृद्धि.

मिथुन राशि (Gemini)

दान करें: लाल वस्तुएं जैसे लाल वस्त्र, चुकंदर, गाजर, रक्तदान.

खरीदें: पीले वस्त्र या अनाज.

लाभ: वाणी में मिठास, संतान सुख, स्वास्थ्य लाभ.

ये भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: बहुत प्रयास करने पर भी नहीं मिल रही नौकरी? प्रेमानंद महाराज ने बताया समाधान

कर्क राशि (Cancer)

दान करें: काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, मजदूरों को भोजन.

खरीदें: चांदी और सोने की वस्तुएं.

लाभ: चोट, दुर्घटना, मानसिक तनाव में राहत.

सिंह राशि (Leo)

दान करें: लोहे से बनी वस्तुएं, काले रंग की वस्तुएं.

खरीदें: सोना, विशेषकर गहने.

लाभ: स्वास्थ्य में वृद्धि, संतान सुख, आत्मविश्वास में वृद्धि.

कन्या राशि (Virgo)

दान करें: लाल वस्त्र, रक्त बढ़ाने वाली चीजें जैसे चुकंदर.

खरीदें: पीली वस्तुएं, विवाह से संबंधित सामान.

लाभ: विवाद, चोट और बीमारी में राहत.

तुला राशि (Libra)

दान करें: दूध, सफेद वस्त्र, इत्र या सुंदरता से जुड़ी वस्तुएं.

खरीदें: चांदी के गहने, ब्यूटी प्रोडक्ट्स.

लाभ: संबंधों में मिठास, मानसिक शांति, धन में वृद्धि, करियर में सफलता.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दान करें: हरी वस्तुएं, बच्चों को स्टेशनरी या खिलौने.

खरीदें: सोना, चांदी.

लाभ: करियर में उन्नति, पारिवारिक सुख.

धनु राशि (Sagittarius)

दान करें: पीला अनाज, बृहस्पति से जुड़ी चीजें.

खरीदें: ओपल, अमेरिकन डायमंड, पीले वस्त्र.

लाभ: घर-गाड़ी का सुख, स्वास्थ्य लाभ, आध्यात्मिक उन्नति

मकर राशि (Capricorn)

दान करें: काली चीजें, लोहे की वस्तुएं.

खरीदें: स्टील या लोहे से बनी उपयोगी वस्तुएं.

लाभ: कार्य में सफलता, संघर्ष में राहत.

ये भी पढ़ें- Samudra Manthan: क्यों हुआ था समुद्र मंथन, किन 4 स्थानों पर गिरीं अमृत की बूंदें? जानते हैं इन जगहों के नाम

कुंभ राशि (Aquarius)

दान करें: सफेद वस्तुएं, विवाह से जुड़ी चीजें.

खरीदें: चांदी, सफेद धातु से बनी वस्तुएं.

लाभ: मानसिक शांति, पारिवारिक कल्याण

मीन राशि (Pisces)

दान करें: तांबे की वस्तुएं, भोजन या जलपात्र.

खरीदें: सोना, तांबे से बने पूजन सामग्री.

लाभ: किस्मत में वृद्धि, स्वास्थ्य लाभ, आध्यात्मिक उन्नति.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version