Last Updated:
अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग अपनी सुविधा के मुताबिक जब चाहे तब बिना किसी दिन देखे अपने बाल और दाढ़ी कटवा लेते हैं. कई लोग रविवार का दिन चुनते हैं और बाल कटवाते हैं, ऐसा इसलिए भी लोग करते हैं क्योंकि रविवार के द…और पढ़ें
मंगलवार और गुरुवार ना कटवाएंगे बाल और दाढ़ी, घटेगी सुंदरता
हाइलाइट्स
- मंगलवार और गुरुवार को बाल और दाढ़ी नहीं कटवाने चाहिए.
- इन दिनों कटिंग से सुंदरता और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
- अन्य दिनों में कटिंग से सुंदरता और धन लाभ होता है.
पूर्णिया. अगर बात करें सनातन धर्म की तो सनातन धर्म में आपके जीवन से जुड़ा कोई ना कोई शुभ और अशुभ संकेत बताया गया है. ऐसा देखा गया कि लोग बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए रविवार का दिन चुनते हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अलग-अलग दिन बाल दाढ़ी कटवाने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है.
जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित मनोत्पल झा कहते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोगों को बाल दाढ़ी कटवाने से पहले दिन को जरुर देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाल और दाढ़ी हमारी सुंदरता से जुड़ी होती है और यह हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ता है और लोग अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए जब चाहे तब सैलून में जाकर बाल और दाढ़ी की कटिंग और सेविंग कर लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र और धर्म शास्त्र के मुताबिक ऐसा वर्जित माना गया है.
हफ्ते के दो दिन छोड़ आप करें कटिंग
उन्होंने कहा धर्मशास्त्र के मुताबिक लोगों को मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल और दाढ़ी या नाखून नहीं काटने चाहिए. दरअसल, यह दिन गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का शुभ दिन होता है और मंगलवार हनुमान जी का शुभ दिन माना जाता है ऐसे में इस दिन जो भी व्यक्ति बाल या दाढ़ी कटवाते हैं उसकी सुंदरता में कमी आती है. वहीं, उन्हें धन हानि के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान करती हैं. ऐसे में उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति हफ्ते के इस 2 दिन बाल दाढ़ी न कटवाए और अन्य दिन बाल दाढ़ी बनाते हैं तो निश्चित तौर पर उनकी सुंदरता में भी चार चांद लागेगा और उन्हें धन लाभ के साथ कई चीजों का भी विशेष लाभ मिलेगा.
मृत संस्कार कर्म में नहीं देखी जाती दिन
जबकि उन्होंने कहा कि हफ्ते के दो दिन मंगलवार और गुरुवार को छोड़ आप किसी भी दिन बाल दाढ़ी को आसानी से कटवा सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु कर्म संस्कार से संबंधित बाल दाढ़ी नाखून को मंगलवार और गुरुवार के दिन भी काटा जा सकता है. इस संस्कार कर्म के लिए दिन का कोई विशेष महत्व नहीं होता है.
Purnia,Purnia,Bihar
March 18, 2025, 11:42 IST
इस दिन भूलकर भी नही कटवाने चाहिए बाल और दाढ़ी, नहीं तो जीवन में आएगी मुसीबत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
