Last Updated:
हरी सब्जियों में शिमला मिर्ची को भरवां मसाला डालकर बनाना बहुत टेस्टी होता है. इसे आलू, पनीर और मसालों से भरकर हल्की आंच पर पकाएं और रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें.

Food, सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. और हरी सब्जियों के तो क्या ही कहने. इनको आप गीला या सूखा कैसे भी बनाकर खा सकते हैं. इन्हीं में से एक है शिमला मिर्ची, शिमला मिर्च को लोग और सब्जियों के साथ भी पकाते हैं. इसे अकेले आलू के साथ भी बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी इसको भरवां मशाला डालके बनाया है, ये बहुत ही टेस्टी बनती है. तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे एक बार जरूर ट्राई करें, उसके बाद बार-बार पकाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगी. तो आइए इसकी रेसिपी नोट कर लेते हैं.
1. सबसे पहले शिमला मिर्च के ऊपर का डंठल काटकर उसमें से सारे बीज निकाल लें.
2. अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
3. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर तक तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
4. अब इसमें मैश किए हुए आलू, पनीर, सभी सूखे मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
5. इसके बाद 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
6. मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग प्लेट में निकाल कर रख दें, फिर इसमें हरी धनिया डालकर मिला दें.
7. अब तैयार स्टफिंग को शिमला मिर्च में भर दें और ऊपर से डंठल वाला ढक्कन लगाएं.
8. एक तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और भरवां शिमला मिर्च को हल्की आंच पर ढककर पका लें.
9. इसके पकने में करीब 10 मिनट का समय लग सकता है.
10. अब इस भरवां शिमला मिर्च को रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें.
इस तरह से आपकी भरवां शिमला तैयार है. इसे खुद भी खाइये और सभी को खिलाइए
New Delhi,Delhi
March 18, 2025, 11:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-have-you-eaten-stuffed-masala-capsicum-note-down-its-spicy-recipe-9109130.html
