Home Dharma Chandra Grahan 2025 Live: चंद्र ग्रहण शुरू, जानें सूतक काल, राशियों पर...

Chandra Grahan 2025 Live: चंद्र ग्रहण शुरू, जानें सूतक काल, राशियों पर प्रभाव और ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी

0


Last Updated:

Lunar eclipse Holi 2025 Live: चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है और होली पर लगने वाला यह ग्रहण साल 2025 का पहला ग्रहण है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ने वाला है. इस दौर…और पढ़ें

चंद्र ग्रहण शुरू, जानें सूतक काल, राशियों पर प्रभाव और ग्रहण से जुड़ी जानकारी

चंद्र ग्रहण शुरू, जानें सूतक काल, राशियों पर प्रभाव और ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी

हाइलाइट्स

  • 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली पर शुरू हुआ.
  • ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान सावधानी बरतें.

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है, हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव देशु-दुनिया समेत मनुष्य, जीव-जंतु सभी पर बना रहेगा. चंद्र ग्रहण खगोलिया और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. एक तरह जहां भारत में सभी रंगों वाली होली खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरह चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में ईश्वर का जप और तप करने का विशेष महत्व है और ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए ताकि ग्रहण का दोष दूर हो जाए. आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में सब कुछ…

चंद्र ग्रहण 2025 प्रारंभ और समापन
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगने जा रहा है. यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा. चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है.

इस तरह लगता है चंद्र ग्रहण
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो इससे सूर्य की किरण चंद्रमा पर नहीं पहुंच पाती तो इस खगोलिय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने की वजह से चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया बनती है और चंद्रमा सूर्ख लाल दिखाई देने लगता है इसलिए इसे ब्लड मून कहा जाता है. संयोग से चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं – पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण. चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

खंडग्रास होगा चंद्र ग्रहण
होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, ना कि पूरा चंद्रमा. इसलिए इसे खग्रांस चंद्र ग्रहण कहा जाएगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल
चंद्र या सूर्य ग्रहण लगने से पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा तो इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. हिंदू धर्म में सूतक काल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के बाद सूतक काल समाप्त हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है. इस दौरान देवी देवताओं की प्रतिमा या तस्वीर को स्पर्श नहीं किया जाता है.

चंद्र ग्रहण पर बनने वाले शुभ योग
चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. इस समय लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग, ग्रहण योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग और नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है.

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण का देश-दुनिया समेत अर्थव्यवस्था, मनुष्य, जीव-जंतु समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव वृषभ, कर्क, तुला, धनु और मकर राशि पर पड़ेगा. मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. वहीं सिंह और मीन राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सामान्य प्रभाव पड़ेगा.

कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका का अधिकांश हिस्सा, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अधिकांश यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया, अंटार्कटिका आदि जगहों पर लगने जा रहा है. पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा सूर्ख लाल दिखाई देने लगता है इसलिए यह ब्लड मून कहलाता है.

चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें. ग्रहण से निकलने वाली उर्जा अशुद्ध होती है, जिसका प्रभाव मां और बच्चे दोनों की सेहत पर पड़ता है इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं पर घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है. इस दौरान जरूरी निर्णय लेने से बचें और अगर आप कोई जरूरी कार्य शुरू करना चाहते हैं तो वह भी रोक दें. चंद्र ग्रहण का प्रभाव मन पर पड़ता है, ऐसे में मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं इसलिए आप इस समय शांत रहें और सकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें और ईश्वर का ध्यान व जप तप करें.

homedharm

चंद्र ग्रहण शुरू, जानें सूतक काल, राशियों पर प्रभाव और ग्रहण से जुड़ी जानकारी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version