Last Updated:
माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त से स्नान का विशेष महत्व है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार गंगा स्नान और गर्म कपड़ों के दान से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं. इस तिथि पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी पूजन से सुख-समृद्धि आती है.
देवघर: माघ महीना अपने समाप्ति की ओर है. माघ पूर्णिमा के दिन माघ महीने की समाप्ति हो जाएगी. उसके बाद फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी. लेकिन माघ पूर्णिमा सनातन धर्म में बेहद खास दिन होता है. इस दिन को माघी स्नान भी कहां जाता है. माना जाता है कि पूरे माघ के महीने अपने गंगा स्नान न किया हो तो माघ महीने के पूर्णिमा तिथि के दिन अवश्य गंगा स्नान करना चाहिए.पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के मौके पर देवता स्वर्ग से धरती पर अवतरित होते हैं और पवित्र नदियों के संगम में स्नान करते हैं.माघ माह पूर्णिमा तिथि मे गंगा स्नान करने से इससे भूलवश हुए सारे पाप नष्ट हो जाता हैं और मिर्त्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस साल 1 फरवरी को माघ महीने की पूर्णिमा तिथि है. माघ पूर्णिमा स्नान का क्या है शुभ मुहूर्त और इस दौरान क्या दान करें, आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से…
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 2 फरवरी को सुबह 3 बजकर 38 मिनट मे समाप्त होगी. माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ दान का भी बेहद खास महत्व होता है. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके बाद भगवान सत्यानारायण की कथा पढ़ने के साथ विधिवत रूप से पूजा पाठ करें. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
माघ पूर्णिमा स्नान का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की माघ की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बेहद खास महत्व होता है. इस दिन मुहूर्त में स्नान करना चाहिए. स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है.वही अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है.वही गोधूलि मुहूर्त संध्या 5 बजे से लेकर 6 बजे तक स्नान कर सकते हैं.
दान का खास महत्व
माघी पूर्णिमा के दिन दान अवश्य करना चाहिए इससे कुंडली में जितने भी ग्रह दोष है वह समाप्त हो जाता है और जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. माघी पूर्णिमा के दिन खासकर गर्म कपड़े का दान करें.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
