Home Food अलीगढ़ का मशहूर मलाई का लड्डू, देसी स्वाद और ताजे दूध की...

अलीगढ़ का मशहूर मलाई का लड्डू, देसी स्वाद और ताजे दूध की खुशबू से भरपूर, गजब का होता है स्वाद

0
1


Last Updated:

Aligarh Famous Malai ka Laddu: अलीगढ़ का सेंटर पॉइंट सिर्फ़ खरीदारी के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां की मिठाइयां भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. खास तौर पर मलाई के लड्डू. जिनकी मुलायम बनावट और ताज़े दूध की खुशबू हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है. देसी स्वाद और परंपरागत तरीके से तैयार ये लड्डू लोगों की पहली पसंद हैं.

अगर आप मीठे के शौकीन हैं और अलीगढ़ मे रहते हैं या अलीगढ़ आते हैं, तो सेंटर पॉइंट पर मिलने वाले मलाई के लड्डू ज़रूर चखिए. यहां रोज़ाना ताज़े मलाई लड्डू तैयार किए जाते हैं, जिनकी खुशबू और स्वाद दोनों ही लोगों को अपनी ओर खींच लेते हैं. स्थानीय लोगों से लेकर बाहर से आने वाले सैलानी तक, हर कोई इन लड्डुओं का दीवाना है.

इन मलाई लड्डुओं की तैयारी में इस्तेमाल होने वाला दूध पूरी तरह शुद्ध होता है. जिससे मलाई का स्वाद प्राकृतिक और गाढ़ा रहता है. दूध को धीमी आंच पर घंटों तक पकाया जाता हैं ताकि उसमें से पानी पूरी तरह उड़ जाए और गाढ़ी मलाई तैयार हो सके. यही मलाई लड्डू की मुख्य आत्मा होती है. फिर इसमें मिलाया जाता है ताज़ा खोया, मिश्री जैसा महीन शक्कर और थोड़ा-सा केसर या इलायची पाउडर, जो इसके स्वाद को और भी निखार देता है.

मलाई के लड्डुओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें कोई भी केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं डाला जाता. दुकानदार इन लड्डुओं को दिन में ही तैयार कर बेचते हैंं ताकि ताज़गी बनी रहे. यही वजह है कि शाम तक ये लड्डू लगभग खत्म हो जाते हैं. कई पुराने ग्राहकों का कहना है कि इन लड्डुओं का स्वाद पिछले 20 सालों से बिल्कुल वैसा ही है न बदला है न कम हुआ है.

घर पर मलाई लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर फुल क्रीम दूध को उबालकर गाढ़ा कर लें. जब यह आधा रह जाए तो उसमें 1 कप ताज़ा खोया मिलाएं और धीमी आंच पर चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब उसमें 1/2 कप पिसी शक्कर और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालें. अच्छे से मिलाकर आंच बंद कर दें. ठंडा होने पर हथेली पर घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा केसर या कटे बादाम से सजाएं.

अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट पर मशहूर दुकानों पर मलाई लड्डू 400 रूपये प्रति किलो तक मिलते हैं. कुछ प्रीमियम मिठाई की दुकानों पर खास देसी घी और केसर वाले लड्डुओं की कीमत 500 रूपये प्रति किलो तक जाती है. हर लड्डू लगभग 50 से 70 ग्राम का होता है और दो लड्डू खाने के बाद ही मीठे की तलब पूरी हो जाती है.

स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि सेंटर पॉइंट के मलाई लड्डू का स्वाद किसी भी बड़े शहर की मिठाई से कम नहीं है. यहां के मलाई के लड्डू एकदम परफेक्ट होते हैं, न ज्यादा मीठे न ज्यादा फीके. ऐसा कहना है मेरिस रोड के निवासी इमरान का. वहीं बाहर से आए एक पर्यटक ने तैयब खान ने कहा कि अलीगढ़ आने का मज़ा ही तब है जब यहां का मलाई लड्डू खा लो, वरना सफ़र अधूरा रह जाता है.

अलीगढ़ का सेंटर पॉइंट न सिर्फ़ एक व्यस्त बाज़ार है, बल्कि स्वाद प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां के मलाई लड्डू हर मौसम में लोगों की पसंद बने रहते हैं. अगर आप भी असली दूध, मलाई और परंपरागत मिठास का आनंद लेना चाहते हैं, तो अगली बार सेंटर पॉइंट ज़रूर जाएं और एक किलो मलाई लड्डू साथ लाना न भूलें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अलीगढ़ का मशहूर मलाई का लड्डू, देसी स्वाद और ताजे दूध की खुशबू से भरपूर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/aligarh-aligarh-famous-malai-ka-laddu-full-of-desi-flavor-and-the-aroma-of-fresh-milk-local18-9848396.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version