Last Updated:
Aurangabad Famous Street Food Aloo Chaat: औरंगाबाद में आलू कचालू चाट व्यंजन का जहां नाम अतरंगी हैं वहीं इसका स्वाद भी लाजवाब है. पिछले 15 वर्षों से दुकानदार अजय कुमार आलू कचालू चाट मात्र 5 रूपए में ही लोगों को …और पढ़ें
आलू कचालू चाट
हाइलाइट्स
- औरंगाबाद में आलू कचालू चाट 5 रुपये में मिलता है.
- दुकानदार अजय कुमार 15 वर्षों से चाट बेच रहे हैं.
- रोजाना 500 प्लेट बिकती हैं, 1000 रुपये से अधिक की कमाई होती है.
औरंगाबाद. बिहार के हर शहर में कूछ न कुछ स्पेशल फास्ट फूड आइटम खाने को मिल जाएगा. जिसका स्वाद भी अलहदा ही होता है. औरंगाबाद में भी आपको कई तरह के फास्ट फूड आइटम खाने को मिल जाऐंगे. यहां मिलने वाले खास आइटम का नाम भी अंतरंगी होने के साथ स्वाद में लाजवाब है. जी हां, हम बात कर रहे हैं आलू कचालू चार व्यंजन की.
जिले के मरीन ड्राइव कहे जाने वाले गेट स्कूल के नज़दीक पिछले 15 वर्षों से दुकानदार अजय कुमार आलू कचालू चाट बना रहे हैं. जिसे खाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगती हैं और इसका चार्ज भी बहुत ज्यादा नहीं हैं बल्कि मात्र 5 रुपए में आप एक प्लेट तक इसको खा सकते हैं.
15 वर्षों से चाट का है सेम रेट
दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इस अनोखी चाट को बनाते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि गेट स्कूल होने की वजह से यहां बच्चे स्कूल से निकलते ही सबसे सस्ता और अच्छा चाट खाना पसंद करते हैं. अजय कुमार ने बताया कि 15 साल पहले भी 5 रुपए में ही एक प्लेट चाट बिकता था और अभी भी 5 रुपए ही इसका रेट है. उन्होंने बताया कि पहले मिठाई दुकान में काम करते थे और वहां यही चाट बनाते थे. धीरे-धीरे लोगों को पसंद आने लगा तो खुद का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया.
सीक्रेट मसाले से स्वाद में आता है निखार
दुकानदार ने बताया कि खुद का ठेला लगाकर इस आलू कचालू चाट को बनाना शुरू किया. उन्होंने बताया कि इस चाट में उबले हुए आलू, टमाटर, धनिया पत्ता, नींबू, प्याज़ और दही डालकर बनाया जाता है. वहीं इसमें कुछ सीक्रेट मसाला भी मिलाते हैं, जिसे घर पर खुद से तैयार करते हैं. इसके अलावा धनिया, जीरा, सुखी लाल मिर्च को भूनकर उसका पाउडर बनाते है. चाट में डालने के बाद स्वाद बढ़ जाता है और लोग बड़े चाव से खाते हैं.
रोजाना एक हजार से अधिक की हो रही कमाई
अजय कुमार ने बताया कि रोजाना एक 500 प्लेल आलू का चाट बिक जाता है. इससे रोजाना एक हजार से अधिक का मुनाफा हो जाता है. अजय कुमार बताते हैं कि आलू कचालू को खाने वाले ज्यादातर छात्र आते हैं. वहीं इसको पैकिंग कराकर भी ले जाते हैं. स्कूली बच्चों के चलते ही इसका रेट नहीं बढ़ाते हैं. यहीवजह है कि यहां रोजाना लोग चाट खाने के लिए आते हैं. कई ऐसे ग्राहक हैं, जो रोजाना यहां आलू चाट खाने के लिए आते हैं.
Aurangabad,Bihar
March 17, 2025, 14:28 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-street-food-of-aurangabad-special-aloo-kachalu-chaalu-price-is-only-5-rupees-rate-is-same-since-last-15-years-local18-9105544.html
