Home Food इस दुकान पर मिलती है केसर और इलायची की चाशनी में तैयार...

इस दुकान पर मिलती है केसर और इलायची की चाशनी में तैयार जलेबी, स्वाद होता है लाजवाब, जानें कहां

0
4



Last Updated:

Raipur Jalebi Shop: जलेबी का स्वाद लाजवाब हो तो दिन भी खास बन जाता है, ऐसे में आज हम आपको ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जलेबी बनाने के लिए केसर और इलायची की खुशबू वाली चाशनी बनाई जाती है.

रायपुर:- सर्दियों की ठिठुरती सुबह में गरमा-गरम केसर जलेबी का स्वाद लेना एक अलग ही आनंद देता है, और जलेबी का स्वाद लाजवाब हो तो दिन भी खास बन जाता है, ऐसे में आज हम आपको ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जलेबी का स्वाद लेने बाहर के पर्यटक तक पहुंचते हैं. आपको बता दें, राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर स्थित एमपी दाल पकवान की दुकान इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण बन गई है. सुबह 4 बजे से ही यहां केसर जलेबी के चाहने वालों की भीड़ जुटने लगती है.
यहां स्पेशल केसर और इलायची वाली चाशनी तैयार की जाती है, जिसकी खुशबू से ही लोग इसके दीवाने बन जाते हैं.

200 रुपए प्रति किलो है जलेबी
दुकान के संचालक मालिक रवि नाइक बताते हैं, कि जलेबी बनाने की प्रक्रिया सुबह तड़के ही शुरू हो जाती है. वे कहते हैं, कि सबसे पहले बेसन और मैदे का घोल तैयार किया जाता है, और उसे अच्छे से फेंटा जाता है. इसके बाद खास केसर और इलायची की खुशबू वाली चाशनी बनाई जाती है, और गरमा-गरम जलेबी को इस चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है. यहां केसर जलेबी की कीमत भी बहुत सही है. मात्र 20 रुपए में 8 नग जलेबी यहां मिलती हैं, जबकि 10 रुपए में 4 नग जलेबी भी मिल जाएगी. आगे वे बताते हैं, कि ज्यादा मात्रा में खरीदने वालों के लिए 200 रुपए प्रति किलो की दर से जलेबी उपलब्ध है.

10 किलो से ज्यादा रोजाना बिक जाती है जलेबी
आपको बता दें, कि खास बात यह है, कि यहां रोजाना 10 किलो से अधिक केसर जलेबी की बिक्री होती है, और सर्दियों की ठंडक और इस खास स्वादिष्ट जलेबी का मेल लोगों को जय स्तंभ चौक की ओर खींच लाता है. आपको यह भी बता दें, कि यहां न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि बाहर से आए पर्यटक भी इसका स्वाद लेने पहुंचते हैं. जलेबी के दाल पकवान का मेल सुबह को और भी खास बना देता है. अगर आप भी सर्दियों में रायपुर में हैं, और सुबह-सुबह कुछ गर्मागर्म और मीठा खाने का मन है, तो जय स्तंभ चौक पर एमपी दाल पकवान की दुकान पर जरूर आ सकते हैं. यहां सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक केसर जलेबी का स्वाद लेकर अपनी सुबह को खास बना सकते हैं.

homelifestyle

रायपुर में इस दुकान पर मिलती है केसर और इलायची की चाशनी में तैयार टेस्टी जलेबी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-local18-news-jalebi-prepared-in-saffron-and-cardamom-syrup-available-at-this-shop-local18-8960924.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version