Home Food कुरथी की दाल-गुड़ से बनती है पारंपरिक हिड़वा रोटी, सर्दी की खास...

कुरथी की दाल-गुड़ से बनती है पारंपरिक हिड़वा रोटी, सर्दी की खास मीठी रेसिपी, शरीर रखे गर्म, ठंड भागे कोसों दूर – Jharkhand News

0
0


Last Updated:

Hidwa Roti Recipe: कड़कती ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुरथी की दाल और गुड़ से बनी यह देसी रेसिपी बेहद फायदेमंद है. सेहत से भरपूर और स्वाद में लाजवाब यह व्यंजन सर्दियों में ताकत और गर्माहट दोनों देता है.

ऐसे मौसम में खुद का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. थोड़ी सी लापरवाही भी सर्दी, खांसी, बुखार या दूसरी बीमारियों की वजह बन सकती है. डॉक्टर भी इस मौसम में खानपान पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर अंदर से मजबूत और गर्म बना रहे.

सर्दियों में वैसे ही खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म हो. ऐसा माना जाता है कि कुरथी की दाल की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है. यही कारण है कि ठंड के दिनों में कुरथी की दाल का सेवन खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है.

ठंड के मौसम में कुरथी की दाल से एक पारंपरिक व्यंजन भी बनाया जाता है, जिसे हिड़वा रोटी कहा जाता है. यह व्यंजन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है. खास बात यह है कि हिड़वा रोटी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

हिड़वा रोटी बनाने के लिए सिर्फ चार चीजें की जरूरत पड़ती है. कुरथी की दाल, गुड़, अरवा चावल का आटा और घी. इसकी रेसिपी बेहद आसान है, जिसे कोई भी घर पर बना सकता है. गृहणी रुद्रानी देवी बताती हैं कि सबसे पहले कुरथी की दाल को कड़ाही में हल्का भून लिया जाता है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.

इसके बाद दाल को कुकर में डालकर तीन से चार सीटी लगाकर अच्छे से उबाल लें. दूसरी तरफ गैस पर एक बर्तन में गुड़ को हल्का गर्मकर उसका मिश्रण तैयार कर लें. जब दाल अच्छे से गल जाए, तो उसे दरदरा पीस लें. उसके बाद उसमें गुड़ का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.

अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें. इसके बाद अरवा चावल के आटे का थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला न हो. अब लड्डू को इस घोल में डुबोकर घी में सुनहरा होने तक तलें.

इसी तरह सभी लड्डू तल लेने के बाद आपकी पारंपरिक, स्वादिष्ट और शरीर को गर्म रखने वाली हिड़वा रोटी तैयार है. जब भी ठंड के दिनों में कुछ मीठा खाने का मन करे तो यह रेसिपी जरूर आजमाएं. यह सेहत के लिए भी लाभकारी है और स्वाद मे भी लाजबाब है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कुरथी की दाल-गुड़ से बनती है पारंपरिक हिड़वा रोटी, सर्दी की खास मीठी रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-hidwa-roti-recipe-kurthi-daal-gud-used-keeps-body-warm-sardi-ka-meetha-local18-ws-l-9991225.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version