Last Updated:
मुरादाबाद की मशहूर और पुरानी टेस्ट स्वीट नाम की मिठाई की दुकान पर वैसे तो कई तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं, लेकिन इस समय यहां पांच प्रकार की मोदक मिठाई खास आकर्षण बनी हुई है. इनका स्वाद इतना लाजवाब है कि इन्हें खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. आइए जानते है इनकी खासियत….
मुरादाबाद में टाउनहाल स्थित टेस्ट स्वीट्स नाम की दुकान पर इन दिनों पांच प्रकार की मोदक मिठाई देखने को मिल रही है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब है और जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. उन्हीं में से एक केसर मोदक है, जो केसर के धागे, घी, मावा, चावल का आटा सहित अन्य चीजों से तैयार की जा रही है, जो बेहद स्वादिष्ट लग रही है.
मोदक में एक मिठाई बूंदी मोदक भी तैयार की जा रही है. यह मिठाई बेसन, नमक, चीनी, इलायची पाउडर, मावा सहित अन्य चीजों से बनाई जा रही है और इसे चाशनी बनाकर तैयार किया जाता है. यह भी स्वाद में बेहद लाजवाब है.
अन्य मोदक मिठाइयों की तरह मावा मोदक मिठाई भी तैयार की जा रही है. यह मिठाई चावल का आटा, घी, इलायची पाउडर, मावा सहित कई चीजों से बनाई जा रही है. इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब है और ग्राहक इस मिठाई को बहुत पसंद कर रहे हैं.
मोदक मिठाई में बेसन मोदक भी तैयार की जा रही है. यह मिठाई खासतौर पर बेसन डालकर और घी, इलायची पाउडर, खोपरे का बुरा सहित कई चीजों का मिश्रण कर बनाई जा रही है. इसकी खासियत यह है कि इसमें भुने हुए बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसका स्वाद बेहद लाजवाब निकलकर आ रहा है और ग्राहक इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं.
अन्य मोदक मिठाइयों की तरह साबूदाना मोदक मिठाई भी तैयार की जा रही है, जो सबसे हटकर है. इस मिठाई को तैयार करने के लिए साबूदाने को भिगोकर 2 से 3 घंटे तक पानी में रखा गया है. उसके बाद चीनी, घी, इलायची, केसर, नारियल का बुरादा सहित कई चीजों का मिश्रण कर इसे बनाया गया है. इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-sweets-reveals-five-unique-modak-flavors-here-demands-increases-ghar-par-modak-kaise-banaye-know-location-speciality-local18-ws-kl-9562288.html
