Home Astrology Ganesha Mantra: गणेश उत्सव के दौरान गणपति के इन 8 पावरफुल मंत्रों...

Ganesha Mantra: गणेश उत्सव के दौरान गणपति के इन 8 पावरफुल मंत्रों का करें जप, प्रसन्न हो जाएंगे बप्पा

0
1


Ganesh Chaturthi 2025 Mantra: हिन्दू धर्म में होली-दीवाली की तरह गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से 06 सितंबर तक है. यह उत्सव पूरे 10 दिन तक यानी गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के त्योहार को गणपति बप्पा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इस खास अवसर पर भक्त अपने-अपने घरों में गणपति प्रतिमा की स्थापना और पूजा करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, विध्नहर्ता की पूजा कुछ मंत्रों के जाप के बिना अधूरी है. ऐसा करने से गणेशजी का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं इन पावरफुल मंत्रों के बारे में-

गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

‘ऊं गं गणपतये नम:’

‘गजानंद एकाक्षर मंत्र’ भगवान गणेश के सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में एक है. इस मंत्र के उच्चारण मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. बुधवार के दिन पूजा के दौरान आप इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इससे आपके हर कार्य सफल होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

‘ओम नमो भगवते गजननाय’

इस मंत्र के जाप से पूर्व हरे रंग की गणेश मूर्ति उत्तर दिशा में मुख करके स्थापित करना चाहिए. गणपति की पूजा के बाद लाल आसन पर बैठकर 11 दिन इस मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आपको गणेश जी की कृपा होगी.साथ ही, धन की समस्या भी दूर होगी.

‘सिद्ध लक्ष्मी मनोहरप्रियाय नम:’ या ‘महालक्ष्मी प्रियतमाय नम:’

ये दोनों मंत्र भी अपार धन-दौलत की प्राप्त के लिए हैं. आपको गणेश जी और माता लक्ष्मी पूजा के बाद इन दोनों गणेश मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए. इन मंत्रों के जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, दरिद्रता दूर होती है.

‘ऊं वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा।।’

अर्थ-गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है. इस मंत्र का अर्थ ये है कि जिनकी सुंड घुमावदार है, जिनका शरीर विशाल है, जो करोड़ सूर्यों के समान तेजस्वी हैं, वहीं भगवान मेरे सभी काम बिना बाधा के पूरे करने की कृपा करें. इससे बप्पा प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

‘ऊं श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।।’

यह मंत्र समाज में मान प्रतिष्ठा दिलाता है. अगर आप कई प्रयासों के बाद भी नौकरी सफल नहीं हो रहे तो आपको रोजाना इस मंत्र का जाप 108 बार करना है. इस उपाय को करने से व्यक्ति की नौकरी की समस्या तुंरत हल हो जाती है.

‘ऊं एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ति: प्रचोदयात्।।’

श्री गणेश गायत्री मंत्र को फलदायी माना जाता है. बुधवार की पूजा में इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है और सभी कार्य अनुकूल सिद्ध होते हैं. साथ ही भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है.

‘ऊं नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।।’

गणेश कुबेर मंत्र आप प्रतिदिन या बुधवार की पूजा में एक माला (108 बार) जाप करें. इससे आर्थिक समस्या दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/ganesh-chaturthi-2025-these-8-powerful-mantra-jaap-to-remove-money-and-job-problems-ws-ln-9562783.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version