Home Food कैसे बनेगा पालक चिल्ला? सर्दी का बेस्ट नाश्ता, 10 मिनट में होगा...

कैसे बनेगा पालक चिल्ला? सर्दी का बेस्ट नाश्ता, 10 मिनट में होगा तैयार, स्वाद जोरदार, जानें रेसिपी

0
0


Last Updated:

Palak Chilla Recipe: पालक चिला सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है कि खाने वाला खुद ही तारीफ कर देता है. यह सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट डिश है. बच्चे से लेकर बड़े तक के लिए यह सुपाच्य है.

Palak Chilla Recipe: सर्दियों के नाश्ते में कुछ गरम खाने का मन करता है. वहीं, ज्यादा ठंड के कारण किचन में लंबी रेसिपी बनाने भी घर की महिलाओं के लिए मुश्किल भरा होता है. ऐसे में सभी चाहते हैं कुछ ऐसा हो जो जल्दी बने और टेस्टी भी हो. इसके लिए आप पालक का चिल्ला ट्राई कर सकती हैं. यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी बनती है, बल्कि स्वाद और पौष्टिकता दोनों में एकदम परफेक्ट है. सर्दियों में ताजा पालक खूब मिलता है और पालक से बनी ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. हलवाई दीपक राठौर बताते हैं कि पालक चिल्ला सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है कि खाने वाला खुद ही तारीफ कर देता है. यह सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट डिश है.

पालक चिल्ला बनाने की सामग्री
ताजा पालक: 1 कप (बारीक कटा हुआ)
बेसन: 1 कप
गेहूं का आटा: 2–3 चम्मच (ऐच्छिक)
अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
जीरा: ½ चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हल्दी: 1 चुटकी
लाल मिर्च: ½ चम्मच
पानी: बैटर बनाने जितना
तेल: चिल्ला सेंकने के लिए

पालक चिल्ला बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. इसे बारीक काट लें, ताकि बैटर स्मूद बने.
2. एक बड़े बर्तन में बेसन, थोड़ा गेहूं आटा, पालक, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका मध्यम गाढ़ापन वाला बैटर तैयार करें. बैटर बिलकुल डोसा बैटर जैसा होना चाहिए बहुत पतला नहीं और बहुत गाढ़ा भी नहीं.
4. गैस पर तवा गरम करें और हल्का सा तेल डाल दें.
5. अब एक कड़छी भरकर बैटर तवे पर डालें और हल्के हाथ से फैला दें.
6. चिल्ले के किनारों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
7. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आने लगे, तो चिले को पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंक लें.
8. बस! आपका गरमागरम पालक चिल्ला तैयार है.

कैसे परोसें?
पालक चिल्ला आप कई चीज़ों के साथ खा सकते हैं. हरी धनिया की चटनी, टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी, लहसुन की चटनी या फिर अचार जो भी साथ परोसेंगे, इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.

कुछ खास टिप्स
अगर आप इसमें प्याज मिलाएंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा. बच्चों के लिए बनाते समय हरी मिर्च कम रखें. अच्छे स्वाद के लिए बैटर को 5 मिनट आराम दें. घी में सेंकने से चिल्ले का स्वाद बेहद खास हो जाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

रेसिपी: कैसे बनेगा पालक चिल्ला? सर्दी का बेस्ट नाश्ता, 10 मिनट में होगा तैयार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-palak-chilla-winter-mornings-perfect-breakfast-ready-in-10-minutes-delicious-local18-9912215.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version