Home Food कैसे भी पीस हों या मसाला जितना भी हो जबरदस्त…लखनऊ से हैदराबाद...

कैसे भी पीस हों या मसाला जितना भी हो जबरदस्त…लखनऊ से हैदराबाद तक की बिरयानियां इसके बिना बेस्वाद – Uttar Pradesh News

0
3


Last Updated:

Kannauj News : कन्नौज के इत्रों की महक सदियों से दिलों को लुभाती रही है. खानपान में भी इसका प्रयोग होता आया है. लखनऊ और हैदराबाद की मशहूर बिरयानियां तो इसके बिना अधूरी हैं. इसके बिना स्वाद ही अधूरा रह जाएगा.

कन्नौज. खुशबू की नगरी कन्नौज का इत्र न केवल महक से दिलों को लुभाता है, बल्कि खानपान में भी अपनी खास जगह रखता है. लखनऊ और हैदराबाद की मशहूर बिरयानी में जब तक कन्नौज का शमामा इत्र और केवड़ा इत्र न डाला जाए, उसका स्वाद अधूरा माना जाता है. शमामा इत्र दर्जनों प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, फूलों और घरेलू मसालों के मिश्रण से महीनों की मेहनत के बाद तैयार होता है. इसकी खुशबू गहरी और टिकाऊ होती है, जो बिरयानी में डालने पर चावल और मसालों को एक अनोखा स्वाद देती है. लखनऊ की नवाबी बिरयानी में शमामा इत्र का प्रयोग परंपरा का हिस्सा रहा है.

लंबे समय तक टिकाऊ

केवड़े के फूलों से तैयार इत्र का इस्तेमाल हैदराबाद की बिरयानी में खास तौर पर किया जाता है. इसकी सुगंध हल्की और ताजगी भरी होती है, जो बिरयानी के स्वाद को और भी निखार देती है. कहा जाता है कि केवड़ा इत्र की कुछ बूंदें ही पूरी बिरयानी को लजीज बना देती हैं. कन्नौज में सदियों से पारंपरिक विधि से इत्र बनाया जाता रहा है. तांबे के बड़े बर्तनों डेग-भाप प्रक्रिया में फूलों और जड़ी-बूटियों का अर्क निकाला जाता है. यही वजह है कि यहां का इत्र शुद्ध, प्राकृतिक और लंबे समय तक असरदार रहता है.
दुनियाभर में दबदबा

कन्नौज के इत्र व्यापारी निशीष तिवारी बताते हैं कि हर साल हजारों लीटर शमामा और केवड़ा का इत्र लखनऊ और हैदराबाद भेजा जाता है. बिरयानी बनाने वाले बड़े रेस्टोरेंट और होटल इसे खासतौर पर ऑर्डर करते हैं. कन्नौज का इत्र सिर्फ खुशबू नहीं बल्कि भारत की खानपान और तहज़ीब की विरासत है. बिरयानी में डाले जाने वाले इन इत्रों ने भारतीय व्यंजनों को विश्वभर में एक अनोखी पहचान दिलाई है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कैसे भी पीस हों या मसाला जितना भी हो जबरदस्त! बिरयानियां इसके बिना बेस्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shamama-and-kewda-special-perfume-kannauj-used-hyderabadi-biryani-local18-9606566.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version