Last Updated:
सर्दियों के लिए ढाबा स्टाइल बिहारी मटन जरूर ट्राई करें. इसमें भुने हुए खड़े मसालों का प्रयोग और धीमी आंच पर लंबे समय तक भूनना (40 मिनट तक) ज़रूरी है. मटन को पहले मेरिनेट करें. सबसे अंत में देसी घी और गरम मसाला डालकर गाढ़ी और मसालेदार ग्रेवी तैयार करें. जिससे स्वाद दोगुना हो जाता है.
जमुई: सर्दियों में नॉनवेज के शौकीनों के लिए अगर बिहारी मटन मिल जाए तो मौसम का मज़ा दोगुना हो जाता है. जमुई के मशहूर मुन्ना ढाबा के संचालक मुन्ना कुमार ने घर पर ढाबे वाला लजीज मटन बनाने के खास तरीके बताए हैं, जिन्हें अपनाकर लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.
स्वाद बढ़ाने की सीक्रेट टिप्स
- मसालों को भूनना: सबसे पहले लहसुन, प्याज, साबुत लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर जैसे खड़े मसालों को तवे पर हल्का भूनकर पीस लें. मुन्ना कुमार बताते हैं कि इससे खुशबू दोगुनी हो जाती है और स्वाद गहरा आता है.
- लंबे समय तक मैरिनेशन: मटन को पकाने से कम से कम एक घंटे पहले मेरिनेट करना ज़रूरी है. इसके लिए मटन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, पिसा हुआ गरम मसाला और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला दें.
धीमी आंच पर पकाने का महत्व
मुन्ना कुमार के अनुसार, बिहारी मटन हमेशा धीमी आंच पर पकाया जाता है. तेज आंच पर मटन सख्त हो जाता है, जबकि धीमी आंच पर मसाला धीरे-धीरे मांस में प्रवेश करता है, जिससे पूरा फ्लेवर उभरकर आता है.
बनाने की विधि:
- सबसे पहले सरसों तेल को धुआं निकलने तक अच्छी तरह गर्म करें.
- साबुत गरम मसाला डालकर हल्का भूनें और फिर प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं.
- मेरिनेट किया हुआ मटन डालकर कम से कम पंद्रह मिनट तक भूनें.
- पिसा हुआ मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर उसे ढंक कर हल्के-हल्के भूनते रहें.
- जब मसाले से तेल छूटने लगे, तब हल्का गर्म पानी डालें (ध्यान रहे, ग्रेवी गाढ़ी और मसालेदार रहनी चाहिए).
- ढक्कन बंद करके कम से कम चालीस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
स्पेशल फिनिशिंग टच
मुन्ना ने बताया कि मटन की भुनाई ही स्वाद को बेहतरीन बनाती है. मटन पक जाने के बाद अंत में देसी घी की एक छोटी चम्मच और गरम मसाला पाउडर डालकर उतार लें. यह स्पेशल चीज़ मटन के स्वाद को अंतिम रूप देता है और ठंड में खाने का मज़ा बढ़ा देता है.
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-secret-tips-for-making-dhaba-style-bihari-mutton-local18-ws-kl-9869421.html
