Last Updated:
Easy immunity-boosting recipes: सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय वायरस और सर्दी-जुकाम के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. विटामिन सी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर की रक्षा क्षमता बढ़ जाती है. जानते…और पढ़ें
How to boost immunity in winter: विंटर में ठंड से बचने और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना बेहद जरूरी है. यह काम विटामिन सी रिच फूड आसानी से कर सकता है. विटामिन सी से भरपूर चीजें न केवल शरीर को संक्रमण से बचाता है, बल्कि त्वचा और सेहत को भी बेहतर रखने का काम आसानी से कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी डाइट स्वादिष्ट और सेहतमंद हो, तो विटामिन सी से भरपूर इन 3 चीजों को रोजाना अपने खाने में शामिल कर सकते हैं. सर्दियों में स्वाद और सेहत से भरपूर इन चीजों को आपका पूरा परिवार एन्जॉय करेगा.
विंटर में जरूर खाएं विटामिन सी से भरपूर रेसिपी–
ताजे आंवले की चटनी- आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है. सर्दियों में आंवले की चटनी बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि यह स्वाद और सेहत के मामले में भी अच्छा है. आप इसे घर में बहुत आसानी से बना सकते हैं और खाने के साथ इसे सर्व कर सकते हैं.
नींबू का अचार- नींबू का अचार विटामिन सी से भरपूर होता है, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी हेल्प करता है. नींबू का अचार बहुत ही आसान तरीके से घर पर बनाया जा सकता है और इसे किसी भी डिश के साथ खाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:कभी लंच में घर वालों को खिलाएं कोकोनट राइस, फ्लेवर से है भरपूर, बनाना भी है बहुत आसान, देखें वीडियो रेसिपी
लेमन कोरिएंडर सूप- लेमन कोरिएंडर सूप विटामिन सी से भरपूर होता है, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाव में मदद करता है. इस सूप को बनाने में नींबू और धनिया के ताजे पत्तों का उपयोग किया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं. इस सूप को सर्दियों में अगर आप पियें तो यह शरीर को गर्म रखता है और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता है.
इन तीन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी तो बढ़ेगी ही, साथ ही यह घरवालों को भी पसंद आता है. अर आप चाहते हैं कि घर के हर सदस्य की सेहत अच्छी रहे और उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बने, तो इन साइड डिशेज को डाइट में शामिल कर लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-3-easy-immunity-boosting-recipes-for-winter-full-of-vitamin-c-for-whole-family-add-these-tasty-healthy-food-in-daily-diet-8954839.html
