Cheela Making Tips: ब्रेकफास्ट हो या डिनर, चीला एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन होता है. यह झटपट बन जाता है और ठंडा होने पर भी यह सॉफ्ट रहता है. यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार जब हम चीला बनाने बैठते हैं तो वो तवे पर फटने लगता है, पलटते ही टूट जाता है या तवे से चिपक जाता है. ऐसे में ना सिर्फ खाने का मजा खराब होता है बल्कि किचन में भी काफी झंझट हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये 5 आसान टिप्स अपनाकर हर बार परफेक्ट, सॉफ्ट और नॉन-स्टिकी चीला बना सकते हैं. आइए जानते हैं तरीका-
चीला को टूटने से बचाने के लिए करें ये उपाय-
तवे पर रगड़ें प्याज- अगर आपका चीला बार बार टूट जाता है तो आप तवे पर हल्का तेल छिड़कें और आधा प्याज काटकर इसे गर्म तवे पर अच्छी तरह रगड़ें. अब तवे पर चीला का घोल डालें. इस तरह चीला चिपकेगा नहीं, और क्रिस्पी भी बनेगा.
आलू का करें इस तरह प्रयोग-लोहे के तवे पर अगर आप चीला बनाने वाले हैं तो पहले एक आलू को चाकू से आधा काटें और इसे अच्छी तरह तवे पर रगड़ें. अब आप इस पर चीला बनाएं. हर बार कपड़े से रगड़कर आलू रगड़ें और चीला बनाएं.
बैटर को रखें सही कंसिस्टेंसी में- चीला का घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. अगर बैटर पतला होगा तो वह तवे पर फैलेगा लेकिन फटेगा और चिपकेगा. गाढ़ा बैटर फैलेगा नहीं. सही कंसिस्टेंसी पाने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं. अगर बेसन 4 कटोरी है तो पानी एक कटोरी मिलाएं.
इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं परफेक्ट चावल, खिले भी रहेंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा, बिना कुकर और बिना झंझट!
तवा का सही तापमान- बहुत ज्यादा गर्म तवे पर चीला डालने से वह तुरंत पकने लगता है और चिपक सकता है. जबकि ठंडे तवे पर चीला फैलेगा नहीं. इसलिए मीडियम आंच पर तवा गरम करें और पानी के छींटे मारकर चेक करें. अगर पानी तुरंत भाप बन जाए, तो तवा तैयार है.
तवे को करें ग्रीस- नॉन-स्टिक तवा यूज कर रहे हैं तो भी थोड़ा सा तेल या घी तवे पर लगाकर पोंछ लें. इससे चीला नहीं चिपकेगा और आसानी से पलटेगा. खासतौर पर अगर आप बेसन, मूंग या ओट्स चीला बना रहे हैं तो ग्रीसिंग जरूरी है.
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप रोज़ाना परफेक्ट चीला बना सकते हैं, जो ना फटेगा, ना चिपकेगा और खाने में भी होगा सॉफ्ट व टेस्टी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-perfect-cheela-every-time-without-breaking-on-pan-try-these-5-easy-tips-follow-these-cooking-tricks-9166035.html
