Home Food बागपत में भगत जी स्वीट्स की नई मिठाई ने मचाई धूम, इस...

बागपत में भगत जी स्वीट्स की नई मिठाई ने मचाई धूम, इस सैंडविच मिठाई के दीवाने हुए लोग, जानें खासियत – Uttar Pradesh News

0
7


Last Updated:

बागपत के प्रसिद्ध भगत जी स्वीट्स ने अपनी नई मिठाई से बाजार में धमाल मचा दिया है. दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार ब्रेड सैंडविच मिठाई को लोग दूर-दूर से खरीदने आ रहे हैं. आइए जानते है इसकी खासियत और दाम…

बागपत के सिसाना गांव में स्थित भगत जी ब्रेड सैंडविच मिठाई पिछले 2 साल से तैयार की जा रही है और इसका स्वाद इतना अलग है कि लोग इसे खाने के लिए काफी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. इसमें सिर्फ दूध और ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है इसमें क्वांटिटी और क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है. 

बाजार में सैकड़ों प्रकार की मिठाइयां मौजूद हैं, लेकिन बागपत में लोगों तक कुछ अलग स्वाद पहुंचाने के लिए ब्रेड सैंडविच मिठाई तैयार की गई है. इसमें दूध को भट्टी पर उबालकर इसका मावा और छेना निकाला जाता है, फिर इसमें काजू, बादाम, पिस्ता सहित 6 प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और जरूरी मात्रा में मीठा डालकर मिठाई तैयार की जाती है. इससे यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्थ बेनिफिट्स भी देती है.

यह मिठाई एक बार तैयार होने के बाद करीब 10 दिन तक खराब नहीं होती है. इसमें ड्राई फ्रूट्स को बारीक पीसकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह मिठाई हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है. 

ब्रेड सैंडविच मिठाई को तैयार होने में करीब 6 घंटे की मेहनत लगती है. दूध का मावा और छेना भट्टी पर तैयार किया जाता है, फिर ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण डालकर इसे घंटेभर पकाया जाता है. तभी जाकर यह मिठाई पूरी तरह तैयार होती है.

ब्रेड सैंडविच मिठाई को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग काफी पसंद करते हैं और इसे ऑर्डर पर भी मंगवाते हैं. 

ब्रेड सैंडविच मिठाई का रेट 540 रुपए किलो है. दुकानदार आदेश कुमार ने बताया कि लोगों तक इसका स्वाद आसानी से पहुंच सके, इसके लिए इसका रेट कम रखा गया है, ताकि यह हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके. उन्होंने कहा कि वह क्वांटिटी और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करते, जिसके चलते उनकी मिठाई लोगों की पसंद बनी हुई है और निरंतर इसकी मार्केट बढ़ती जा रही है. फिलहाल रोजाना करीब 35 से 40 किलो मिठाई बिकती है. 

homelifestyle

स्वाद और क्वालिटी में बेजोड़, ब्रेड सैंडविच मिठाई ने बागपत में मचाई धूम, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-baghpat-bread-sandwich-sweet-creates-buzz-in-market-bhagat-ji-sweets-demand-increases-know-price-location-speciality-local18-ws-kl-9562304.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version