Last Updated:
समस्तीपुर में बैगनी गांठ गोभी में एंथोसाइनिन, विटामिन-C और ग्लूकोसिनोलेट्स होते हैं, डॉ. राजीव कुमार यादव के अनुसार बैगनी गांठ गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. समस्तीपुर सहित आसपास के जिलों में किसान फूलगोभी की खेती तो बड़े पैमाने पर करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में बैगनी गांठ गोभी की खेती और इसके फायदों से अब भी दूर हैं.
समस्तीपुर. आज के समय में जब लोग बीमारियों से बचाव के लिए प्राकृतिक और पोषण से भरपूर आहार की तलाश कर रहे हैं, ऐसे में बैगनी रंग की गांठ गोभी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है. यह सामान्य हरी या सफेद गांठ गोभी से बिल्कुल अलग मानी जाती है. इसके बैंगनी रंग के पीछे एंथोसाइनिन नामक तत्व होता है, जो इसे खास बनाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार यह सब्जी सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी बनाते हैं.
डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पूसा के वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार यादव बताते हैं कि बैंगनी गांठ गोभी में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. वैज्ञानिकों के अनुसार इसमें पाए जाने वाले विशेष यौगिक ग्लूकोसिनोलेट्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं. यही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज और आंतों की गड़बड़ी को दूर करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह सब्जी लाभकारी मानी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक होती है.
दिल, पाचन और आंखों के लिए भी फायदेमंद
वैज्ञानिक बताते हैं कि बैंगनी गांठ गोभी दिल की सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. साथ ही इसमें विटामिन-A, विटामिन-C और कई आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. डॉ. राजीव कुमार यादव के अनुसार इसे सब्जी, सलाद और सांभर जैसे व्यंजनों में आसानी से शामिल किया जा सकता है.नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है. कुल मिलाकर बैंगनी गांठ गोभी न केवल किसानों के लिए एक लाभकारी फसल है, बल्कि आम लोगों के लिए भी यह सेहत का खजाना साबित हो सकती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-purple-ganth-gobhi-medicinal-benefits-health-treasure-revealed-local18-ws-l-10147678.html
