Last Updated:
मिथिलांचल की अदौरी अब कम दिखती है, पर कुछ लोग दादी नानी से सीखे नुस्खे से इसे जीवित रखे हैं. बैंगन अदौरी की सब्जी स्वादिष्ट और परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प है.
दरभंगा. अदौरी मिथिलांचल की एक परंपरागत व्यंजनों में से एक है आज के समय में ये बहुत कम देखने को मिलती है. लेकिन आज से कुछ साल पहले जाए यानी की 90 के दशक में तो यह हर घर की शान हुआ करती थी. मिथिलांचल की महिलाएं अपने घरों में इसका निर्माण करती थी. लेकिन समय ढलता गया और लोग इस स्वादिष्ट व्यंजन से दूर होते चले गए.
आज अपनी दादी नानी से इस अदौरी के बनाने के नुस्खे सीखें हुए कुछ लोग बचे हैं. जो इसको जीवित रखे हुए हैं और बदलते समय में अब यह अदौरी उनकी जीविका का मुख्य स्रोत भी बन रहा है. लोग मार्केट से इसे महंगे दामों पर खरीद कर बनाते हैं क्योंकि इसका स्वाद काफी बेहतरीन बनता है. आज हम आपको बैंगन और अदौरी की एक स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि बताएंगे. यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह आपके परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प भी है.
सामग्री: बैंगन- आलू- 1 अदौरी- लहसुन – प्याज- सरसों- 1 चम्मच जीरा- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1 चम्मच मिर्ची पाउडर- 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर- नमक स्वादानुसार और तेल
बनाने की विधि
1. सबसे पहले, बैंगन और आलू को काटकर अच्छे से साफ करें.
2. गैस चूल्हा पर कड़ाही चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर आलू और बैंगन को अच्छे से फ्राई करें.
3. उसके बाद अदौरी को भी तेल में अच्छे से फ्राई करें.
4. मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन, प्याज, सरसों, जीरा को मिक्सी जार में अच्छे से पीस ले.
5. गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें पिसा हुआ मसाला डालें.
6. फिर उसमें नमक हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर उसको अच्छे से फ्राई करें.
7. फिर उसके बाद उसमें फ्राई किया हुआ, बैंगन आलू अदौरी को उस, मसाला के साथ 15 मिनट के लिए भुने. अब, आप अपने अनुसार उसमें पानी डालें और एक बर्तन से ढक दें.
8. जब सब्जी हो जाए तो उसे गरमा गरम चावल रोटी पूरी पराठा के साथ आनंद लें .
आप इस सब्जी को अपने पसंदीदा मसालों के साथ भी बना सकते हैं. आप इस सब्जी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-mithilanchal-adouri-sabzi-tasty-recipe-becomes-popular-local18-ws-l-9960416.html
