Last Updated:
सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मूली और लहसुन की चटनी एक बेहतरीन विकल्प है. यह चटनी बनाना बहुत आसान है और इसका तीखा-चटपटा स्वाद हर भोजन के साथ मेल खाता है. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. जिसे पारंपरिक अंदाज में आसानी से बनाया जा सकता है.
सर्दियों का मौसम आते ही खाने में तीखे और चटपटे स्वाद की चाहत बढ़ जाती है. ऐसे में मूली-लहसुन चटनी एक ऐसी डिश है जिसे बनाना भी बेहद आसान है और इसका स्वाद हर भोजन के साथ बिल्कुल फिट बैठता है. यह चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं इसे घर पर बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में कैसे बनाया जाता है.
मूली-गार्लिक चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ी, रसदार मूली लें. करीब एक मीडियम साइज की मूली को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई मूली को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए. इस बीच आप लहसुन की 10–12 कलियों को छीले और हल्का-सा कूट लें ताकि उसका नेचुरल फ्लेवर अच्छे से बाहर आ सके.
अब एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, कुटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. लहसुन जब अच्छी खुशबू देने लगे, तब उसमें कद्दूकस की हुई निचोड़ी हुई मूली डाल दें. अब इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 4–5 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए और मूली अपना हल्का मीठा-तेज स्वाद छोड़ दे.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. यदि आपको थोड़ा तीखा पसंद है तो हरी मिर्च भी बारीक काटकर डाल सकते हैं. मसालों के अच्छे से मिलने के बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस निचोड़ दें, इससे चटनी का स्वाद और भी निखर जाता है. इसे 2 मिनट और चलाकर गैस बंद कर दें.
अंत में, जब चटनी हल्की ठंडी हो जाए तो चाहें तो इसे मिक्सर में हल्का-सा पीसकर स्मूद बनाया जा सकता है, लेकिन देसी स्वाद के लिए इसे हल्का दरदरा ही रखना बेहतर होता है. यह चटनी रोटी, पराठा, दाल-चावल या फिर किसी भी स्नैक के साथ बेहद शानदार लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और सर्दियों में इसका ताज़ा स्वाद खाने में खास तड़का लगा देता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-mooli-lahsun-chutney-recipe-adds-taste-and-health-in-winter-radish-garlic-chutney-local18-ws-kl-9915631.html
