Last Updated:
Methi Chakli Recipe: सर्दियों में मेथी की कुरकुरी चकली एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है. मेथी के स्वाद और इसके हेल्थ बेनिफिट्स के साथ पारंपरिक चकली को दिया गया है नया ट्विस्ट. सही मात्रा, सही आंच और सही गूंथने की तकनीक से चकली बनती है परफेक्ट क्रिस्पी. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि घर में आसानी से तैयार भी की जा सकती है.
हैदराबाद: सर्दियों में मसालेदार और हेल्दी स्नैक्स की तलाश हो तो मेथी की चकली एक बेहतरीन विकल्प है. मेथी के पत्तों की सुगंध, चावल के आटे की कुरकुराहट और मसालों के मेल से बनने वाली यह चकली चाय के साथ परफेक्ट लगती है. इसे बनाना आसान है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है इसलिए यह त्योहारों से लेकर रोज़ की शाम की चाय तक के लिए आदर्श नाश्ता है.
सामग्री
ताज़ी मेथी पत्तियां बारीक कटी हुई
चावल का आटा 2 कप
बेसन आधा कप या पिसा हुआ daal
तिल 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर थोड़ा सा
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
घी या तेल डो में मोयन के लिए
तेल तलने के लिए
पानी आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
एक बड़े बाउल में चावल का आटा, बेसन, कटी हुई मेथी, तिल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें घी या तेल डालकर हाथों से मोयन तैयार करें, ताकि सारी सामग्री अच्छी तरह एकदम हो जाए. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक नरम और स्मूद डो गूंथ लें.
चकली बनाने वाले मोल्ड में स्टार शेप की नोजल लगाएं और डो से चकलियां निकालें. कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर चकलियों को सुनहरा व करारा होने तक तलें. तली हुई चकलियों को तेल से निकालकर किचन टिश्यू पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. ठंडा करने के बाद परोसें.
जरूरी टिप्स
मेथी के पत्तों को अच्छी तरह सुखाकर ही प्रयोग करें, नहीं तो डो चिपचिपा हो सकता है चकलियों को हमेशा मध्यम आँच पर ही तलें ताकि वे अंदर से अच्छी तरह पक जाएं और बाहर से करारी बनी रहें. ठंडी चकलियों को एयरटाइट डब्बे में भरकर रखें. यह 10-12 दिनों तक कुरकुरी रहेंगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-food-recipe-winter-methi-chakli-crispy-healthy-twist-recipe-local18-9915902.html
