Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Baghpat: बागपत की ये खास मिठाई लोगों के बीच इस कदर पसंद की जाती है कि इसे खाने अलग-अलग राज्यों से लोग आते हैं. खास बात ये है कि ये लौकी से बनती है. आप भी घर पर लौकी की लोज बना सकते हैं. यहां देखिए रेसिपी.

लौकी की लोज
हाइलाइट्स
- बागपत में लौकी की मिठाई बहुत प्रसिद्ध है.
- पंजाबी स्वीट्स 23 वर्षों से लौकी की लोज बना रहा है.
- मिठाई की कीमत 340 रुपये प्रति किलो है.
बागपत. लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे हों या बड़े किसी को भी खिलाना आसान नहीं होता लेकिन अगर इस तरह से लौकी खिलाएंगे तो कम पड़ जाएगी. हालांकि ये तरीका हमेशा काम नहीं आ सकता पर कभी-कभी लौकी को इस अंदाज में यानी मिठाई के फॉर्म में खाया जा सकता है. वैसे ही जैसे इस जिले में होता है. यहां ही लौकी की मिठाई इतनी फेमस है कि लोग लाइन लगाकर खरीदारी करते हैं.
कहां है ये शॉप
बागपत में एक दुकान है पंजाबी स्वीट्स. यहां पर खास लौकी की लोज तैयार की जाती हैं, जिन्हें प्राकृतिक तरीके से उगाई गई लौकी से बनाया जाता है. इसमें मावा और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. लोग दूर-दूर से इस अनोखी लौकी बर्फी का स्वाद लेने आते हैं. इसकी कीमत भी मात्र 340 रुपये प्रति किलो रखी गई है, जिससे यह हर किसी के लिए सुलभ बनी रहे.
ऐसे बनती है ये मिठाई
बागपत के मुख्य बाजार में पंजाबी स्वीट्स पिछले 23 वर्षों से लौकी की लोज बना रहा है. इसे बनाने की प्रक्रिया में पहले लौकी को कसकर दूध में उबाला जाता है, फिर ठंडा करके इसमें मावा और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं. इसमें गोला, बादाम और काजू का मिश्रण मिलाकर इसे करीब चार घंटे में तैयार किया जाता है. इस मिठाई को पूरी तरह से शुद्धता के साथ बनाया जाता है, जिससे लोग इसे न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि इसकी गुणवत्ता पर भी भरोसा करते हैं.
दूर-दूर से आते हैं लोग
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से लोग इसका स्वाद लेने आते हैं और अब इसे ऑर्डर पर भी घर मंगाया जा सकता है. शौकी हलवाई ने बताया कि उन्होंने लोगों को एक अलग स्वाद देने के लिए इस मिठाई को तैयार किया था. इसकी क्वालिटी और शुद्धता से कभी समझौता नहीं किया गया, जिसके कारण यह मिठाई 23 वर्षों से अपनी पहचान बनाए हुए है. लोगों तक यह आसानी से पहुंचे, इसलिए इसका दाम भी किफायती रखा गया है.
Baghpat,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 08:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bottle-gourd-sweet-famous-in-district-from-last-23-years-punjabi-sweets-lauki-ki-barfi-delicious-in-taste-local18-9031200.html