Home Uncategorized मंगल दोष के प्रभाव से पाना है छुटकारा? मंगलवार के दिन करें...

मंगल दोष के प्रभाव से पाना है छुटकारा? मंगलवार के दिन करें सटीक उपाय, मिलेगा विशेष लाभ

0
4


Last Updated:

Astro Tips: पशु-पक्षियों की सेवा से न सिर्फ हमारे ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि यह काम हमें मानसिक शांति और ईश्वर की कृपा का पात्र भी बनाता है. यही कारण है कि ज्योतिष में इस सेवा को एक प्रभावशाली उपाय माना गया है…और पढ़ें

मंगल दोष के प्रभाव से पाना है छुटकारा? मंगलवार के दिन करें सटीक उपाय!

मंगल दोष से कैसे राहत पाएं?

हाइलाइट्स

  • मंगल दोष कम करने के लिए मंगलवार को बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं.
  • पशु-पक्षियों की सेवा से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
  • मंगल दोष के लिए लाल गाय को गुड़ खिलाना लाभकारी होता है.

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के कई उपाय बताए गए हैं. इनमें से एक उपाय है, पशु-पक्षियों की सेवा करना. यह न सिर्फ मानसिक शांति का कारण बनता है, बल्कि ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को भी कम करता है. हमारे कर्म ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं, लेकिन जब हम सही दिशा में कर्म करते हैं, तो अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं. जब हम पशु-पक्षियों की सेवा करते हैं, तो हमारा मन सकारात्मक सोच से भर जाता है और ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव कम होता है. आइए आज हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से मंगल ग्रह से जुड़े दोष को कैसे कम किया जाए?

पशु-पक्षियों की सेवा का महत्व
ज्योतिष में कहा गया है कि विभिन्न ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए हमें खास दिनों में विशिष्ट पशु-पक्षियों को दाना या पानी देना चाहिए. इससे न सिर्फ ग्रह दोष शांत होते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.

कौन से दिन किसे दाना दें?
-मंगलवार: इस दिन मंगल ग्रह की शांति के लिए बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं. ऐसा करने से मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और हनुमानजी की कृपा भी प्राप्त होती है. हनुमानजी की आशीर्वाद से शनि और मंगल दोनों के प्रभाव से राहत मिलती है.

पशु-पक्षियों को भोजन देने के लाभ
चिड़ियां, मछलियां, गाय, कुत्ते, तोते, कौवे, गिलहरी, कबूतर आदि को नियमित रूप से आहार देने से कई लाभ होते हैं. सबसे बड़ा लाभ मानसिक शांति है. इसके अलावा, स्वास्थ्य और समृद्धि की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. खासकर यदि किसी के घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो पशु-पक्षियों को भोजन देना एक उत्कृष्ट उपाय माना जाता है.

ग्रह दोष और उनके समाधान
– मंगल दोष: यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है, तो लाल गाय को गुड़ खिलाना चाहिए. इससे मंगल ग्रह के दोष में कमी आती है और जीवन में भाई, मित्र और पार्टनर से सहयोग मिलता है.

homeastro

मंगल दोष के प्रभाव से पाना है छुटकारा? मंगलवार के दिन करें सटीक उपाय!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version