Home Food यूपी में यहां मिल रहे हैं गजब के छोले भटूरे, स्वाद ऐसा...

यूपी में यहां मिल रहे हैं गजब के छोले भटूरे, स्वाद ऐसा कि घरों में नाश्ता बनना हुआ बंद, दुकान में लगी भीड़ – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Saharanpur Famous Food: सहारनपुर में इन छोले भटूरे फेमस हुए हैं. यहां गोरखपुर से आए एक शख्स ने छोले भटूरे का का ठेला लगाया हुआ है. जिसके स्वाद के लोग दीवाने हुए हैं. लोगों ने घरों में नाश्ता बनाना बंद कर दिया है. सुबह 7 बजे से ही दुकान में भीड़ लग रही है.

सहारनपुर: खाने पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़ता है. सहारनपुर में खाना सस्ता और अच्छा मिलता है. इसलिए यहां का खाना दूर-दूर से खाने के लिए लोग आते हैं. वहीं अगर बात दोपहर के खाने की करें तो छोले भटूरे यहां पर सबसे ज्यादा खाएं जाते हैं, लेकिन इन दिनों सहारनपुर में कुछ अलग ही खुमार लोगों के ऊपर चढ़ा है. यहां पर दो महीने पहले लगी छोले भटूरे की दुकान पर सुबह 7:00 से ही लोग छोले भटूरे खाना शुरू कर देते हैं. जी हां देखा जाए तो सुबह का नाश्ता भी अब लोग छोले भटूरे से ही कर रहे हैं. सहारनपुर के नुमाइश कैंप में लगने वाली छोले भटूरे की दुकान इन दिनों काफी फेमस हो रही है. इस दुकान पर सुबह 7:00 बजे लोगों की भारी भीड़ लग जाती है. नाश्ता करने के साथ-साथ लोग छोले भटूरे को पैक कराकर अपने घर पर ले जाते हैं. आलम यहां तक पहुंच गया है कि लोगों ने अपने घरों में सुबह का ब्रेकफास्ट बनाना तक बंद कर दिया है और ज्यादातर लोग छोले भटूरे खाकर ही सुबह का नाश्ता कर रहे हैं.

इन छोले भटूरे की खास बात यह है कि जहां यह अन्य छोले भटूरे से आधे दाम पर मिल रहे हैं. वही इनको हाथों से पिसे मसालों से तैयार कर बिल्कुल बड़ी दुकान पर बिकने वाले छोले भटूरे का स्वाद दिया गया है. छोले भटूरे बेचने वाले गोरखपुर के रहने वाले हैं. जिनको उम्मीद नहीं थी कि सहारनपुर में उनके छोले भटूरे लोगों को इतने पसंद आएंगे कि सुबह 7:00 बजे से भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी. छोले भटूरे बनाने के लिए वह 6 लोग काम कर रहे हैं और सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक किसी को फुर्सत नहीं रहती.

बड़ी-बड़ी दुकानों के स्वाद को पीछे छोड़ रहे सहारनपुर  छोले भटूरे

छोले भटूरे खाने आए अपन खनेजा ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि छोले भटूरे का स्वाद बहुत लाजवाब है और मात्र ₹30 में यह लोग खिला रहे हैं. वैसे जनरली हमारे शहर में छोले भटूरे का ₹50 मिनिमम रेट है, लेकिन इन लोगों ने छोले भटूरे की प्लेट को मार्केट में ₹30 में उतारा है, जोकि स्वाद में भी बहुत अच्छा है. सबसे बड़ी बात है कि यह लोग रोजाना ताजा लाते हैं और शाम तक सब कुछ खत्म हो जाता है. इनके छोले भटूरे मैं 2 महीने में कई बार खा चुका हूं. जैसे मैं वकील हूं और मैं कोर्ट रोड पर ही पहले मशहूर छोले भटूरे की दुकान पर छोले भटूरे खाता था, जबकि कोर्ट रोड पर छोले भटूरे की प्लेट का रेट ₹70 है. लेकिन इन लोगों ने छोले भटूरे की प्लेट को मात्र ₹30 में उतारा है, जबकि स्वाद में कोई फर्क नहीं है और ₹30 में बस लोगों की सेवा ही की जा रही है.

नुमाइश कैंप के लोग छोले भटूरे से कर रहे अब अपना नाश्ता

नुमाइश कैंप निवासी राहुल ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि विकास नाम के व्यक्ति लगभग दो ढाई महीने से यहां पर छोले भटूरे की रेहड़ी लगा रहे हैं और उनके भटूरे का बहुत अच्छा टेस्ट है. आसपास यहां पर अब लोगों के 90% घरों में ब्रेकफास्ट बनना बंद हो गया है. यहां पर रोजाना सैकड़ों लोग आ रहे हैं.  सुबह 7:00 से उनकी यह छोले भटूरे की दुकान शुरू हो जाती है और सुबह के समय तो इतनी भीड़ रहती है कि 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है.

 घर जैसा है स्वाद

छोले भटूरे बनाने वाले मुरली ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि वह गोरखपुर के रहने वाले हैं और पिछले दो महीने से यहां पर छोले भटूरे बनाने का काम कर रहे हैं. जब उन्होंने छोले भटूरे बनाना शुरू किया था तो उन्होंने नहीं सोचा था कि उनके यहां पर इतनी भीड़ लगेगी, लेकिन लोगों को उनके छोले भटूरे का स्वाद पसंद आया. वह सुबह 7:00 छोले भटूरे बनाना शुरू कर देते हैं जो की शाम को 4:00 बजे तक चलते हैं. वही स्वाद की बात करें तो सिर्फ मसाले का कमाल होता है हम खुद के पिसे हुए मसालों का इस्तेमाल इसमें करते हैं. रोजाना सैकड़ो प्लेट आराम से बिक जाती है और खाने के बाद लोग तारीफ भी कर जाते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homelifestyle

यूपी में यहां मिल रहे हैं गजब के छोले भटूरे, स्वाद के दीवाने हुए लोग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delicious-chole-bhature-saharanpur-people-have-become-fans-of-the-taste-local18-9943550.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version