Last Updated:
मुंबई का मोहम्मद अली रोड रमजान के दौरान खाने के शौकिनों के लिए बेस्ट स्पॉट है. यहां हरियाली कबाब, शावरमा, फालूदा और नल्ली निहारी जैसे व्यंजन मिलते हैं.
मीनारा मस्जिद की गली.
हाइलाइट्स
- मोहम्मद अली रोड पर रमजान में खाने का हब बन जाता है.
- मीनारा मस्जिद गली में 100 से अधिक दुकानें और फूड स्टॉल हैं.
- चिकन कढ़ी गोश 20 रुपये में, नल्ली निहारी 699 रुपये में मिलती है.
मुंबई: रमजान का महीना सिर्फ रोज़ा रखने के लिए नहीं, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी खास होता है. मुंबई का मोहम्मद अली रोड इस दौरान खाने के शौकिनों के लिए एक बेस्ट स्पॉट बन जाता है. यदि आप शुक्रवार के दिन यानी जुम्मे पर मोहम्मद अली रोड पर जाते हैं तो आपको पैर तक रखने की जगह नहीं मिलेगी. इस दौरान यहां कई तरह के नॉन-वेज फूड और मिठाइयाँ आपको एक अलग ही अनुभव देंगी.
मोहम्मद अली रोड पर आपको हरियाली कबाब, शावरमा, फालूदा और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे, जिनका स्वाद लाजवाब होता है. यहां के व्यंजनों की विविधता और स्वाद इसे एक अनोखा खाने का अनुभव प्रदान करते हैं. मोहम्मद अली रोड पर रमजान के दौरान खाने का हब के रूप में देखा जाता है. हर साल कई विदेशी फूड ब्लॉगर और सेलिब्रिटी भी इस जगह का स्वाद लेने के लिए आते हैं.
कुछ खास स्टॉल और दुकानें
मोहम्मद अली रोड के मीनारा मस्जिद वाली गली में आपको 100 से भी अधिक दुकानें और फूड स्टॉल देखने को मिलेंगे. यह मार्केट शाम के 3 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक खुला रहता है. यहां आपको किसी भी स्टॉल पर चिकन कढ़ी गोश 20 रुपये में मिल जाएगा, जिसमें चिकन स्टिक, चिकन रोल और चिकन कबाब जैसी चीजें शामिल होती हैं. एक खास दुकान है जिसका नाम “चाइनीज़ एंड ग्रिल” है, लेकिन यहां चाइनीज़ नहीं बल्कि नल्ली निहारी मिलती है, जिसकी क़ीमत 699 रुपये होती है. इस मार्केट में नॉनवेज के अलावा मिठाई के भी बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं, जैसे मावा जलेबी, साही टुकड़ा और मालपुआ.
इन चीजों के लिए भी फेमस
मोहम्मद अली रोड न सिर्फ अपने खाने पीने के व्यंजनों के लिए फेमस है, बल्कि इसका सांस्कृतिक महत्व भी है. यहां कई ऐतिहासिक इमारतें, मस्जिदें और बाजार हैं. त्योहारों के दौरान यहां का माहौल बेहद रोमांचक होता है, जब सड़कों पर हर तबके के लोग आते हैं. खाने के अलावा आप आसपास के बाजारों में पारंपरिक कपड़े, गहने और अन्य सामान भी खरीद सकते हैं. यह सड़क दक्षिण मुंबई के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ती है और क्रॉफर्ड मार्केट और भेंडी बाजार जैसे प्रमुख स्थलों के पास है.
Mumbai,Maharashtra
March 18, 2025, 15:33 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-the-lanes-of-mina-masjid-and-the-friday-crowd-are-a-unique-experience-but-during-ramadan-its-unparalleled-local18-9108437.html
