Last Updated:
When To Take Fever Medicine: बुखार आने पर लोग दवाएं लेना शुरू कर देते हैं और कई लोग तो एंटीबायोटिक दवाएं खाने लगते हैं. हालांकि लिवर के मशहूर डॉक्टर एसके सरीन की मानें तो हल्का बुखार आए, तो दवा अवॉइड करनी चाहिए…और पढ़ें

डॉक्टर सरीन की मानें तो बुखार 102 से कम हो, तो दवा अवॉइड करें.
हाइलाइट्स
- हल्का बुखार हो तो लोगों को दवा अवॉइड करनी चाहिए.
- 102 डिग्री से कम बुखार हो, तो माथे पर ठंडी पट्टी रखें.
- डॉक्टर की मानें तो बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं न दें.
Facts About Fever: अक्सर लोग बुखार आने पर पैरासिटामोल और अन्य कई दवाएं लेना शुरू कर देते हैं. लोगों को लगता है कि बुखार एक बीमारी है और इससे छुटकारा पाने के लिए दवा लेना जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बुखार आने की बड़ी वजह शरीर के अंदर का इंफेक्शन होता है. अगर आप बुखार आने पर तुरंत दवा लेते हैं, तो आपको इससे जुड़ी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए. लिवर के मशहूर डॉक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि बुखार आने पर कब और कितनी दवा लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि बुखार को लेकर कितनी चिंता करने की जरूरत होती है और इससे किस तरह राहत मिल सकती है.
नई दिल्ली के ILBS हॉस्पिटल के डायरेक्टर और मशहूर लिवर स्पेशलिस्ट डॉ. शिवकुमार सरीन ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन या इंजरी हो जाती है, तब उसके रिस्पॉन्स में बुखार आ जाता है. बुखार बुरा नहीं होता है. बुखार होने का यह मतलब नहीं है कि आप बहुत परेशान या बीमार हैं. अगर बुखार 102 डिग्री या इससे ज्यादा हो, तभी दवा लेनी चाहिए. इससे कम हो तो सिर पर ठंडी पट्टी रख लेनी चाहिए. इससे धीरे-धीरे टेंपरेचर कम हो सकता है. अगर फीवर 102 से कम हो, तो ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए. बुखार आने पर शरीर खुद इसे ठीक करता है.
डॉक्टर शरीन के अनुसार बुखार आने पर लोगों को एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेनी चाहिए. आजकल छोटी-छोटी परेशानियों में भी लोग एंटीबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं, जिनसे सेहत को नुकसान हो सकता है. बच्चों को खासतौर से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं नहीं देनी चाहिए, जब तक कि हाईली रिकमेंडेड न हों. ज्यादा एंटीबायोटिक देने से बच्चों को भविष्य में फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अपने बच्चों को दवाओं से दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए. ज्यादा दवाएं सभी के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. बुखार बहुत ज्यादा न हो, तो अपने आप ठीक हो सकता है. अगर आपको लगातार बुखार आए, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करानी चाहिए, ताकि इसकी वजह पता चल सके.
March 18, 2025, 15:39 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-can-fever-be-cured-without-medicine-famous-liver-doctor-shiv-kumar-sarin-reveals-truth-9109868.html
