Last Updated:
Sirke Wale Pyaj Ki Recipe: रेस्टोरेंट जाने पर खाने के साथ जो सिरके वाला प्याज परोसा जाता है, वह खाने के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप भी इस प्याज के शौकीन हैं तो उसके लिए बाहर खाने का वेट नहीं करना. घर पर ही केवल तीन स्टेप में यह सिरके वाला प्याज बनाया जा सकता है.
सिरके वाला प्याज बनाने के लिए आपको सबसे पहले छोटा-छोटा बाजार से प्याज खरीद कर लाना है. आपने देखा होगा बाजार में प्याज वाले क्षेत्र में एक बहुत ही छोटे-छोटे प्याज भी रखे रहते हैं. वहां से प्याज लेते आएं और उसको अच्छे से पहले धो लें.
इसके बाद आपको एक कटोरा लेना है, उसमें धोए हुए प्याज को डाल लें. ध्यान रहे, प्याज को बीच से काट लें लेकिन पूरा नहीं काटना है, इतना काटें की बस रस अंदर तक चल जाए. इसके बाद आपको इसमें सात आठ स्लाइस बीट का डालना और आधा चम्मच चीनी डालनी है .
इसके बाद इसमें आपको लंबे-लंबे स्लाइस में कटे हुए हरे मिर्च डाल देने हैं और अदरक के छोटे-छोटे पीस डालने हैं. इन सभी को जब डालें तो उसमें एक कप सिरका डाल दें और यह डालकर किसी कांच वाले कंटेनर में रख दें. अब कम से कम 8 घंटे रेस्ट करने के लिए रहने दें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
जब 8 घंटे रेस्ट हो जाए तो आप देखेंगे, प्याज पूरी तरह लाल हो चुका है. जैसा एकदम रेस्टोरेंट में मिलता है, बिल्कुल वैसा ही और खाने में एकदम खट्टा-मीठा और चटपटा. सिरके की वजह से इसमें खट्टेपन का स्वाद आता है और चीनी की वजह से हल्का मीठापन और मिर्च के वजह से हल्का तीखापन भी.
आप जो फाइव स्टार रेस्टोरेंट में सिरके वाला प्याज खाते हैं, यकीन मानिए घर पर बना हुआ यह प्याज रेस्टोरेंट के स्वाद को भी फेल कर देगा. घर का बना एकदम शुद्ध ताजा और टेस्ट से भरपूर. साथ ही आप इसे हर दो-तीन दिन में बनाकर रखकर, स्टोर करके खा सकते हैं.खास बात यह होता है यह साधारण रोटी और भुजिया के स्वाद को भी काफी बढ़ा देता है.
एक बात का और ध्यान रखना है. कई लोग हल्का लाल पसंद करते हैं, कुछ लोग एकदम डार्क लाल पसंद करते हैं. ऐसे में अगर कलर आपको थोड़ा सा डार्क चाहिए तो आप थोड़ा अधिक बीट डाल दीजिए और अगर थोड़ा हल्का चाहिए तो थोड़ा सा बीट डालिए. अब ये आपके ऊपर है कि आप कितना डार्क कलर चाहते हैं.
कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं, कोशिश करें इसको 2 दिन से अधिक स्टोर करके ना रखें. क्योंकि, जो ताजा में मजा आता है वह तीन-चार दिन पुराने में मजा नहीं आता है. कोशिश करें, फ्रेश सुबह में बना लें और शाम में डिनर में खाएं तो इसका जायका और भी बढ़िया होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-sirke-wala-pyaz-restaurant-style-at-home-vinegar-onion-recipe-local18-ws-l-9958160.html
