Amla Haldi Kanji recipe: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और मजबूत बनाए रखने के लिए ट्रेडिशनल ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है आंवला हल्दी कांजी. यह ड्रिंक सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जबकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. आंवला हल्दी कांजी एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो पाचन को सुधारती है और इम्युनिटी को भी बूस्ट करती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे.
सामग्री-
आंवला 5 से 6 कटा हुआ
कच्ची हल्दी 2 कटा हुआ
हरी मिर्च 3 से 4
पीली सरसों 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
गर्म पानी 2 गिलास
बनाने की विधि –सबसे पहले आंवला और कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें. अब इसे चाकू की मदद से अच्छी तरह काट लें. अब मिर्ची को भी लंबा लंबा काट कर रख दें. अब एक बड़े कांच के कंटेनर में आंवला और हल्दी को रखें और साथ में मिर्च को भी रख दें.
इसे भी पढ़ें;नया ट्विस्ट पनीर के शौकीनों के लिए, घर पर बनाएं चटाई पनीर, नाम ही नहीं रेसिपी भी है मजेदार, देखें वीडियो
अब इसमें दो चम्मच पीली सरसों, नमक डालें और इसमें पानी गुनगुनाकर रख दें. अब ढक्कन लगाएं और इस जार को धूप में 3 से 4 दिनों तक धूप में रख दें. अब आप इसे सुबह शाम पियें. आप इसमें चुटकी भर हींग भी डाल सकते हैं.
इसके फायदे- यह प्रोबायोटिक ड्रिंक पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाती है, जिससे पाचन मजबूत होता है. आंवला और हल्दी को साथ मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. कांजी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. यह ड्रिंक शरीर को गर्म रखने और एनर्जी से भरपूर बनाए रखने में भी मददगार है.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 09:42 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-amla-haldi-kanji-in-winter-easy-to-make-this-probiotic-drink-instantly-improves-immunity-and-digestion-try-recipe-8894164.html
