Home Food विंटर में बनाएं चटपटा शकरकंदी चाट, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम,...

विंटर में बनाएं चटपटा शकरकंदी चाट, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम, सिंपल है रेसिपी, देखें वीडियो

0
5



Last Updated:

Winter snack recipes: विंटर के मौसम में चटपटा चाट खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप हेल्‍थी स्‍नैक्‍स पसंद करते हैं तो घर पर मिनटों में शकरकंदी चाट बनाएं और सर्व करें. यहां देखिए बनाने का तरीका.

Shakarkandi chaat Recipes: सर्दी के मौसम में शकरकंदी बाजार में खूब मिल रहे हैं. यही नहीं, मॉल और मार्केट के सामने बिक रहे शकरकंदी चाट खाना लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन कई बार हम यह सोचकर बच्‍चों को या खुद नहीं खाते कि इन पर धूल और गंदगी होगी. ऐेसे में आप घर पर बड़े ही आसान तरीके से इसे टेस्‍टी चटपटी शकरकंदी चाट बना सकते हैं और खा सकते हैं. यहां हम एक ऐसा तरीका आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिसका इस्‍तेमाल कर आप कोयले पर रोस्‍ट किए जाने वाले शकरकंदी का स्‍वाद घर पर ला सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

शकरकंदी चटपटा चाट बनाने के लिए सामग्री:
शकरकंदी – 2-3 मीडियम साइज (धुली हुई)
तेल – 1 चम्मच (प्रेशर कुकर में लगाने के लिए)
जीरा – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
काला नमक – 1/2 चम्मच
भूना जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
नींबू – 1/2 (रस)
धनिया पुदीने की चटनी – 1/2 चम्मच
इमली गुड़ की चटनी – 1 चम्मच
ताजे हरे धनिये की पत्तियां – 1-2 चम्मच (कटी हुई)
अनार के दाने – सजाने के लिए
बादाम – सजाने के लिए

शकरकंदी चटपटा चाट बनाने की विधि:
-पहले प्रेशर कुकर लें और उसके अंदर की दीवारों पर थोड़ा सा तेल लगाएं. फिर, धुली हुई शकरकंदी को प्रेशर कुकर में डालें. अब शकरकंदी के ऊपर गीला टॉवल रखें और प्रेशर कुकर को बंद कर गैस पर रखें. इसे 15 मिनट तक लो फ्लेम पर छोड़ दें ताकि शकरकंदी पूरी तरह से स्टीम हो जाए. जब शकरकंदी पक जाए, तो वह बिलकुल परफेक्ट होगी और आसानी से छिलका उतर जाएगा. नीचे रेसिपी वीडियो देखें-




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-shakarkandi-chaat-at-home-follow-these-steps-enjoy-this-tangy-tasty-sweet-potato-chaat-watch-recipe-video-8949217.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version