Home Food संस्कार हों तो ऐसे! दुकान पर पिता बैठते हैं ऊपर और बेटा...

संस्कार हों तो ऐसे! दुकान पर पिता बैठते हैं ऊपर और बेटा नीचे..सालों से बेच रहे हैं चाट-पापड़ी, कीमत सिर्फ 50 रुपये

0
5



दिल्ली की एक दुकान पर जो भी जाता है मुस्कुरा उठता है. यहां पीढ़ियों से दुकान पर बैठने की परंपरा कायम है. पिता हमेशा ऊपर और बेटा हमेशा नीचे बैठता है. इतना ही नहीं इस दुकान पर मिलने वाले गोलगप्पे और पापड़ी चाट के ग्राहक दीवाने हैं. पिता का नाम राकेश गुप्ता और बेटे का नाम दीपक गुप्ता है. यह दुकान चांदनी चौक में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब के बिल्कुल सामने है. दुकान श्री बाला जी चाट भण्डार के नाम से फेमस है.

दीपक ने कहा,  ‘मैं कैसे ऊपर बैठ सकता हूं, वह मेरे पिताजी हैं और वह हमेशा ऊपर हैं. मैं हमेशा से ही इस दुकान में नीचे बैठते आया हूं.’ दीपक का यह भी कहना था कि जब उनके बच्चे इस दुकान पर बैठेंगे तब वो खुद ऊपर और उनके बच्चे नीचे बैठेंगे. राकेश जो कि दीपक के पिता है उनका कहना था कि ऐसा बेटा होना सौभाग्य की बात है और वह अपने बेटे से बहुत प्रसन्न हैं.

पांचवी पीढ़ी चला रही दुकान
दीपक ने बताया कि यह दुकान 160 साल पुरानी है. राकेश ने इस पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अभी उनकी पांचवी पीढ़ी इस दुकान को चला रही है. इस दुकान पर मिलने वाली कचौड़ी सब्जी, पापड़ी चाट, भल्ला चाट, भल्ले पापड़ी चाट, कचौड़ी चाट, हींग वाली चाट, गोलगप्पे की चाट, पानी वाला गोलगप्पा और कांजी बड़ा लोगों को काफी ज्यादा पसंद है. यहां पर आपको 50 रुपए से लेकर 60 रुपए के बीच में सब कुछ खाने को मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें – स्नैक्स खाने हैं तो हेल्दी खाओ! 2 लड़कों ने शुरू किया खास रेस्टोरेंट, कम कीमत में खिला रहे हैं लाजवाब खाना

कैसे पहुंचे यहां
इस दुकान पर पहुंचने के लिए आपको येलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 3 से बाहर निकलते ही गुरुद्वारा सीस गंज साहिब के पास में आपको यह दुकान मिल जाएगी. यह दुकान हफ्ते में सातों दिन खुली रहती है. सुबह 11:00 बजे से लेकर रात को 11:00 बजे तक आप कभी भी यहां आ सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shri-balaji-chat-bhandar-in-chawri-bazar-delhi-old-delhi-famous-snacks-local18-8881883.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version