Home Food सर्दियों में बाजार से महंगा तिलकुट क्यों खरीदें? घर पर बनाएं कुरकुरा...

सर्दियों में बाजार से महंगा तिलकुट क्यों खरीदें? घर पर बनाएं कुरकुरा और स्वादिष्ट तिलकुट, जानें ये आसान रेसिपी

0
1


Last Updated:

गृहणी मनोरमा देवी बताती है कि घर पर तिलकुट बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है.इसके लिए सफेद तिल, गुड़ या चीनी का बुरा, थोड़ा सा घी और मनपसंद ड्राई फ्रूट्स चाहिए. इन सभी चीज़ों से आप आसानी से बाजार जैसा ही नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर तिलकुट तैयार कर सकते हैं

सर्दी का मौसम आते ही शरीर को अंदर से गर्म रखने वाली चीज़ों की ज़रूरत बढ़ जाती है. ऐसे में तिल का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है.तिल की तासीर गर्म होती है, जो ठंड से बचाव करती है. शरीर में ऊर्जा बनाए रखती है. सर्दियों में खास तौर पर तिल से बनी मिठाइयों का अलग ही महत्व होता है, जिनमें तिलकुट सबसे प्रसिद्ध है.

तिलकुट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. आमतौर पर सर्दियों में बाजारों में तिलकुट आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है.फिलहाल देवघर के बाजार में तिलकुट करीब 280 रूपए प्रति किलो बिक रहा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो थोड़ी मेहनत करके घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट तिलकुट बना सकते हैं.

गृहणी मनोरमा देवी बताती है कि घर पर तिलकुट बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है.इसके लिए सफेद तिल, गुड़ या चीनी का बुरा, थोड़ा सा घी और मनपसंद ड्राई फ्रूट्स चाहिए. इन सभी चीज़ों से आप आसानी से बाजार जैसा ही नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर स्वाद वाला तिलकुट तैयार कर सकते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सबसे पहले सफेद तिल को साफ कर लें. अब एक कड़ाही या पैन में बिना तेल के तिल को धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक भूनें. तिल को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं. जब तिल हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.

भुने हुए तिल को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद मिक्सी में थोड़ा सा तेल डालें और तिल को दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि तिल का पेस्ट न बने, बल्कि हल्का मोटा पाउडर तैयार हो.

अब दोबारा पैन चढ़ाएं और उसमें गुड़ डालें गुड़ में एक चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें. करीब ढाई से तीन मिनट में गुड़ की चाशनी तैयार हो जाएगी. ध्यान रहे कि गैस की आंच तेज न हो, वरना गुड़ जल सकता है.

अब तैयार चाशनी में धीरे-धीरे पिसा हुआ तिल डालें और अच्छे से मिलाएं. चाहें तो इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. मिश्रण अच्छे से मिल जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने दे ध्यान रहे एकदम ठंडा ना होने दे.

अब एक छोटी कटोरी लें और उसके चारों ओर घी लगा दें. उसमें तिल-गुड़ का मिश्रण डालें. बेलन के एक सिरे पर भी घी लगाएं और उसी सिरे से मिश्रण को कूटें. बस तैयार है आपका घर का बना स्वादिष्ट और सेहतमंद तिलकुट, जिसे आप पूरे परिवार के साथ सर्दियों में मज़े से खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में बाजार से महंगा तिलकुट क्यों खरीदें? घर पर बनाएं कुरकुरा तिलकुट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-why-buy-expensive-tilkut-from-the-market-this-winter-make-delicious-tilkut-home-with-easy-recipe-local18-10007886.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version