Last Updated:
नैनीताल में छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री मौनी रॉय का हालिया जंगल ट्रेक एक यादगार ही नहीं बल्कि डरावना अनुभव भी बन गया. प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने निकलीं मौनी को ट्रेकिंग के दौरान अचानक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ भागीं. (PHOTOS- MOUNI ROY/INSTAGRAM)
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों नैनीताल में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जंगल ट्रेकिंग के दौरान का एक रोमांचक अनुभव साझा किया, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया. मौनी ने बताया कि वह जंगल में ट्रेक पर निकली थीं, जहां शांत माहौल, हरियाली और झरनों के बीच टहलते हुए अचानक उन्हें तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी. यह पल बेहद डरावना था और जान बचाने के लिए उन्हें अपने साथियों के साथ भागना पड़ा. हालांकि इस डरावने अनुभव के बावजूद मौनी ने अपनी स्टे लोकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहाड़ों के बीच लग्जरी और सुकून साफ नजर आ रहा है.
मौनी रॉय नैनीताल के ब्रिज होटल्स में ठहरी हुई हैं, जो अपनी लग्जरी, नेचर फ्रेंडली डिजाइन और प्रीमियम सुविधाओं के लिए जाना जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी भी शेयर की हुई है. BRIJ Hotels का कॉन्सेप्ट शांति और प्रकृति से जुड़ाव पर आधारित है, जहां पहाड़ों, जंगलों और झीलों का शानदार नजारा मिलता है.
अगर खर्च की बात करें तो ब्रिज होटल्स में एक रात ठहरने का खर्च सीजन, रूम कैटेगरी और वीकेंड के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. आमतौर पर यहां एक रात का किराया लगभग 18,000 रुपये से शुरू होकर 35,000 रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है. पीक सीजन, न्यू ईयर और छुट्टियों के दौरान यह खर्च और बढ़ सकता है. इस कीमत में लग्जरी स्टे, शानदार व्यू, खास डाइनिंग एक्सपीरियंस और कई बार गाइडेड नेचर एक्टिविटीज भी शामिल होती हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
नैनीताल सिर्फ झीलों और हिल स्टेशन के लिए ही नहीं, बल्कि जंगल ट्रेकिंग के लिए भी काफी फेमस है. यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां एडवेंचर और नेचर लवर्स ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं. नैना पीक ट्रेक नैनीताल की सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग लोकेशन में से एक है, जहां से पूरे शहर और हिमालय की चोटियों का शानदार दृश्य दिखता है. इसके अलावा स्नो व्यू पॉइंट और टिफिन टॉप तक की ट्रेकिंग भी काफी पसंद की जाती है, जो घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरती है.
अगर आप थोड़ा ज्यादा एडवेंचर चाहते हैं तो किलबरी बर्ड सैंक्चुरी और पंगोट के आसपास की जंगल ट्रेकिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह इलाका घने जंगल, वाइल्डलाइफ और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां ट्रेकिंग के दौरान कई बार हिरण, पक्षी और कभी-कभी तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिल सकते हैं, इसलिए हमेशा लोकल गाइड के साथ जाना ही सुरक्षित माना जाता है. इसके अलावा सातताल और खुर्पाताल के आसपास के जंगल ट्रेक भी काफी खूबसूरत हैं, जहां प्रकृति बेहद करीब से महसूस होती है.
जंगल ट्रेकिंग जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही सतर्कता भी मांगती है. नैनीताल में ट्रेकिंग की योजना बना रहे हैं तो सही समय, लोकल गाइड, सुरक्षा नियम और मौसम की जानकारी जरूर लें, ताकि आपकी ट्रिप यादगार तो बने, लेकिन डरावनी नहीं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mouni-roy-jungle-trek-turns-scary-after-leopard-roar-actress-shares-stunning-stay-photos-from-nainital-ws-kl-10007766.html
