How to clean cabbage: सर्दियों के मौसम में सब्जी मार्केट में हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार लग जाती है. इसमें ढेरों किस्म की पत्तेदार सब्जियों के साथ ही फूलगोभी, पत्तागोभी (cabbage) भी खूब मिलती है. हालांकि, ये सब्जियां ऐसी हैं, जिनमें कीड़े भी खूब होते हैं. ऐसे में इन्हें सही से साफ करके न पकाया जाए तो आप इनका भी सेवन अनजाने में कर लेंगे. जहां बात है इन सब्जियों में कीड़े होने की तो फूलगोभी को काटते समय तो आपको इनपर चिपके मोटे हरे रंग के कीड़े नजर आ जाते हैं, लेकिन पत्तागोभी के कीड़े नजर नहीं आते. दरअसल, पत्तागोभी (patta gobhi) कई लेयर में होती है. ऐसे में जब आप इसे काटते हैं तो एक साथ ही सभी लेयर को काटते हैं, जिससे इनमें छिपे कीड़े नजर नहीं आते.
पत्ता गोभी में मौजूद कीड़ा (which worm is found in cabbage)
आपने कई खबरों, रिपोर्ट्स में ये पढ़ा-सुना या फिर टीवी में देखा होगा कि पत्तागोभी में ऐसा कीड़ा होता है, जो दिमाग में घुस सकता है. खबरों के अनुसार, पत्तागोभी में कैटरपिलर पियरिस रैपे (Pieris rapae), टेप वर्म आदि खतरनाक कीड़े होते हैं. साथ ही कैबेज मॉथ, कैबेज लूपर भी पत्तियों को खा जाते हैं. ये इतने छोटे और पतले होते हैं कि आसानी से नजर नहीं आते. कुछ एक्सपर्ट तो ये भी कहते हैं कि इन्हें अच्छी तरह से न पकाया जाए तो ये कीड़े मरते भी नहीं है. इनकी रेजिस्टेंस पावर इतनी अधिक होती है कि ये पेट में मौजूद एसिड, एंजाइम्स से भी नहीं मरते. ऐसे में पत्तागोभी को अच्छी तरह से साफ करना, पकाना बहुत ही जरूरी होता है. इसका कीड़ा आंतों में जाने के बाद ब्लड फ्लो के जरिए दिमाग में पहुंच सकता है. आपको मिर्गी हो सकती है. दौरे पड़ सकते हैं.
पत्ता गोभी साफ करने का तरीका (patta gobhi ke kide nikaalne ka asan tarika)
– कुछ लोग पत्तागोभी को बीच से आधा भाग करके एक साथ ही चाकू से काटते जाते हैं. ऐसा न करें. सबसे पहले पत्तागोभी के ऊपर से दो-तीन लेयर पत्तों को निकाल कर फेंक दें. इन पर कीड़े, कीटनाशक, धूल-मिट्टी अधिक होते हैं. अब आप काटने की बजाय हाथों से ही एक-एक पत्ते को अलग करते जाएं. कभी भी इस सब्जी को कच्चा न खाएं. सलाद में यूज न करें. पत्ते अलग हो जाएं तो इसे पानी में दो-तीन बार अच्छी तरह से धो लें.
– अब एक भगोने में पानी डालकर गैस पर रखें. इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें. पानी गर्म होने पर पत्तों को डाल दें. गैस बंद कर दें और 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इस तरह से सारी गंदगी, कीड़े निकल जाएंगे.
– आप एक कटोरे में पानी डालें. उसमें 3-4 बड़े चम्मच सफेद सिरका डालें. इसमें पत्तागोभी डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. विनेगर से पत्तागोभी पर चिपका कीड़ा पानी में बाहर आ जाएगा. इससे कीटनाशक का भी असर कम होगा. सिरका एक नेचुरल कीटाणुनाशक होता है. इससे चिपके हुए कीड़े, गंदगी ढीले होकर बाहर निकल जाते हैं.
– बाजार में नीम का तेल मिल जाएगा. इसे पानी में या फिर बिना पानी के ही कटे हुए पत्तागोभी पर स्प्रे कर दें. आप साबुन के पानी में भी पत्तागोभी को अच्छी तरह से धो सकते हैं.
-मार्केट में आजकल वेजिटेबल सैनिटाइजर भी मिलने लगा है. इसका इस्तेमाल कर सकते हैं सब्जियों को साफ करने के लिए. इससे हानिकारक कीड़े, बैक्टीरिया, कीटनाशक, गंदगी आदि हटाए जा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 08:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-clean-cabbage-to-remove-dangerous-worm-insects-right-ways-to-cut-wash-make-pesticide-free-patta-gobhi-ke-kide-nikalne-ka-asan-tarika-in-hindi-8917683.html
