Home Uncategorized असाध्य रोग से पीड़ित हैं, धन की कमी है या मचा रहता...

असाध्य रोग से पीड़ित हैं, धन की कमी है या मचा रहता है गृह क्लेश? करें ये उपाय, जरूर मिलेगी राहत!

0
11



हरिद्वार: हिंदू धर्म में बहुत सी प्राचीन परंपराएं हैं जिनको अपने जीवन में उतारने पर सभी कार्य सिद्ध और पूर्ण हो जाते हैं. कुछ ऐसी परंपराएं भी हैं जिन्हें करने से जीवन के सभी गंभीर दोष दूर हो जाते हैं और सकारात्मकता बनी रहती है. ऋषि मुनियों द्वारा भारतीय परंपरा में हवन करना बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है. धार्मिक ग्रंथो और शास्त्रों के अनुसार भारतीय संस्कृति में सबसे उत्तम हवन यज्ञ करना बताया गया है.

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में धन का अभाव, असाध्य रोग आदि दोष है तो हवन करने से सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती हैं. यदि किसी के घर में गृह क्लेश, गृह दोष, परेशानियां, दुख, मानसिक तनाव आदि होते है उनके द्वारा हवन करने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म खत्म हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं.

मिलते हैं बहुत से फायदे
भारतीय संस्कृति में हवन करने पर क्या लाभ होता है इसके महत्व की ज्यादा जानकारी Bharat.one के साथ साझा करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि भारतीय संस्कृति में हवन यज्ञ करना बहुत उत्तम होता है. ऋषि मुनियों द्वारा हवन-यज्ञ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. हिंदू धर्म में हवन करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलने की मान्यता है. अगर किसी व्यक्ति के जीवन में ग्रह पीड़ा, प्रेत पीड़ा, धन की कमी, अकाल मृत्यु का डर, असाध्य रोग, पितृ दोष आदि हैं तो उन्हें अपने घर में हवन यज्ञ जरूर करना चाहिए.

समस्याओं से मिलता है छुटकारा
हवन यज्ञ करने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. अगर किसी के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है और वह मानसिक तनाव से परेशान है तो उन्हें प्राचीन परंपरा के अनुसार घर में हवन करने से मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है. प्राचीन समय से ही ऋषि मुनियों ने हवन करने पर बल दिया है. हवन करने से जहां पर्यावरण का केंद्र इको सिस्टम दुरुस्त होता है. वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए खत्म हो जाती है. वेदों में हवन करने के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है. अथर्ववेद में हवन और यज्ञ को संसार सृष्टि का आधार बताया गया है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version