Last Updated:
काका कचौड़ी भंडार, लखनऊ के राजाजीपुरम में स्थित एक प्रसिद्ध दुकान है, जहां सुबह 6 बजे से स्वादिष्ट कचौड़ी और अन्य व्यंजन मिलते हैं. किफायती दाम, बेहतरीन स्वाद और साफ-सफाई इसे खास बनाते हैं.
काका कचौड़ी भंडार, लखनऊ
लखनऊ- लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में स्थित काका कचौड़ी भंडार अपनी खास और लाजवाब कचौड़ियों के लिए पूरे शहर में प्रसिद्ध है. यहां मिलने वाली कचौड़ी का स्वाद इतना खास है कि इसकी तुलना लखनऊ की किसी और दुकान से नहीं की जा सकती. यह दुकान राजाजीपुरम के E ब्लॉक में स्थित है और सुबह 6 बजे से ही खुल जाती है.
सुबह से ही लग जाता है मेला
काका की कचौड़ी खाने के लिए लोगों की भीड़ सुबह-सुबह ही लग जाती है. जैसे ही दुकान खुलती है, वैसे ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाती है. जो भी एक बार यहां की कचौड़ी चखता है, वह बार-बार यहां लौटकर आता है. भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दुकान की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है.
स्वाद के साथ वैरायटी भी
यहां सिर्फ कचौड़ी ही नहीं, बल्कि छोला खस्ता, छोला भटूरा, पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलते हैं. खास बात यह है कि इन सबकी कीमतें भी काफी किफायती हैं.
- छोला खस्ता – ₹36
- पूड़ी-सब्जी – ₹30
- छोला भटूरा – ₹40
इन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, जो ग्राहकों को और भी आकर्षित करता है.
क्यों खास है काका कचौड़ी?
काका कचौड़ी भंडार सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि लखनऊ की खास पहचान बन चुकी है. जो एक बार आता है, वह यहां की कचौड़ी और छोले की खुशबू व स्वाद को कभी भूल नहीं पाता.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-kachori-shop-of-lucknow-is-heaven-for-food-lover-local18-9173909.html
