Home Food सुल्तानपुर में 12 प्रकार की सस्ती सेंवई की दुकान, रमजान में खास.

सुल्तानपुर में 12 प्रकार की सस्ती सेंवई की दुकान, रमजान में खास.

0
6


Last Updated:

रमजान के महीने में सुल्तानपुर की दुकान पर 12 प्रकार की सेंवई मिलती है, जिनमें लक्षादार, इमामी, दूध वाली, फेनी आदि शामिल हैं. दाम 70 से 140 रुपए प्रति किलो है.

X

सेंवई दिखाता दुकानदार 

हाइलाइट्स

  • सुल्तानपुर में 12 प्रकार की सेंवई उपलब्ध.
  • सेंवई की कीमत 70 से 140 रुपए प्रति किलो.
  • सेंवई कानपुर और मुरादाबाद से लाई जाती है.

Ramadan Food: रमजान के पावन महीने में रोज़ा रखने वाले लोगों को सेवई बहुत पसंद होती है. माना जाता है कि रमजान में सेवई मुसलमान भाइयों के लिए खास डिश होती है. इसीलिए आज हम आपको उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे जहां आपको 12 तरह की सेवई मिल जाएगी, वो भी कम दामों में.

इतने प्रकार की हैं सेंवई 
सेवई बेचने वाले मोहम्मद मेराज ने Bharat.one को बताया कि उनकी दुकान पर कई तरह की सेवई मिल रही है. उनके यहां लक्षादार सेवई, इमामी सेवई, दूध वाली सेवई, फेनी सेवई, सूत फेनी सेवई और मोटी सेवई के अलावा और भी कई तरह की सेवई हैं.

इतना है दाम
मोहम्मद मेराज की दुकान पर आपको हर रेंज की सेंवई मिल जाएगी. अलग-अलग तरह की सेंवई के दाम अलग-अलग है. लेकिन अगर आप साधारण सेंवई की बात करें तो उसकी कीमत 70 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति किलो तक है.

यहां से आती है यह स्पेस सेंवई 
मेराज ने बताया कि ये सेंवई सुल्तानपुर में बाहर से आ रही है. ये सेंवई ऐसी जगह से मंगवाई गई है जो अपनी सेंवई के लिए बहुत मशहूर है. असल में ये सेंवई कानपुर और मुरादाबाद के खास कारीगरों ने बनाई है. और सुल्तानपुर के लोगों को ये सेंवई बहुत पसंद आ रही है.

ऐसे पहुंचे इस दुकान 
सस्ती और अच्छी वैराइटी की चीज़ें खरीदनी हैं, तो सुल्तानपुर चौक आइए. घंटाघर से मुरारी दास गली की तरफ बढ़ेंगे तो दुकान मिल जाएगी.

homelifestyle

Ramadan Food: सुल्तानपुर में 12 प्रकार की सेंवई उपलब्ध, ये सेंवई कानपुर और…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-if-you-want-to-eat-vermicelli-in-ramzan-then-come-here-12-types-of-vermicelli-are-available-at-affordable-prices-2-local18-ws-d-9101952.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version